राम कपूर के पिता का निधन, अमूल को दी थी आइकॉनिक टैगलाइन

टीवी के जाने-माने अभिनेता राम कपूर के पिता अनिल कपूर का निधन हो गया है। अभिनेता राम कपूर ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस दुखद खबर के बारे में लोगों को बताया।
राम कपूर के पिता का निधन
राम कपूर के पिता का निधनSocial Media

टीवी के जाने-माने अभिनेता राम कपूर के पिता अनिल कपूर का निधन हो गया है। अभिनेता राम कपूर ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस दुखद खबर के बारे में लोगों को बताया। वह एक बड़े बिजनेस टाइकून थे, जिन्होंने सोमवार 12 अप्रैल को अंतिम सांस ली। अभिनेता ने बुधवार 13 अप्रैल को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस बारे में पोस्ट शेयर किया और अपने पिता को विशेष श्रद्धांजलि देते हुए इमोशनल पोस्ट लिखा और साथ तस्वीर शेयर की।

अमूल कंपनी ने दी श्रद्धांजलि:

अमूल कंपनी ने भी अपने चिर परिचित अंदाज में तस्वीर के साथ राम कपूर के पिता को श्रद्धांजलि दी है। राम कपूर ने बिलबोर्ड की एक तस्वीर साझा की और लिखा है, "अमूल ने मेरे पिता के लिए जो श्रद्धांजलि अर्पित की है, यह सच है कि आप एक सच्चे लीजेंड डैड थे। मुझे आपकी बहुत याद आती है। आपको शांति मिले।" वहीं एक्टर ने अपने सोशल मीडिया पर अपने पिता की फोटो शेयर कर शोक व्यक्त किया है।

राम कपूर की पत्‍नी ने जताया शोक:

राम कपूर की पत्‍नी गौतमी कपूर ने भी इंस्‍टाग्राम पर अपने ससुर के नाम शोक संदेश लिखा। इसमें उन्‍होंने बताया है कि कैसे बिजनेस टायकून अनिल कपूर ने अपने बिजनेस को खड़ा किया और क्‍लाइंट्स बनाए। इसमें गौतमी ने बताया है कि कैसे अनिल कपूर ऐडवर्टाइजिंग के बिजनेस में अपने वर्कर्स को प्राउड फील कराते थे।

बता दें कि, राम कपूर के पिता अनिल कपूर को 'बिली' कहा जाता था और वह विज्ञापन एजेंसी एफसीबी उल्का के पूर्व सीईओ थे। अघोषित रूप से, अमूल इस विज्ञापन एजेंसी का ग्राहक था। यह अनिल कपूर थे, जिन्होंने 'अमूल: द टेस्ट ऑफ इंडिया' जैसी लोकप्रिय टैगलाइन गढ़ी थी, जो अब भी लोगों के दिमाग में ताजा है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co