अनीता हसनंदानी ने पति संग ऐसे मनाया अपना जन्मदिन, शेयर किया वीडियो

टेलीविजन की जानी-मानी अभिनेत्री अनीता हसनंदानी आज अपना 40वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। अब अनीता 40 साल की हो गई हैं। उन्होंने लॉकडाउन बर्थडे सेलिब्रेट किया है।
अनीता हसनंदानी ने पति संग ऐसे मनाया अपना जन्मदिन
अनीता हसनंदानी ने पति संग ऐसे मनाया अपना जन्मदिनSudha Choubey - RE

टेलीविजन की जानी-मानी अभिनेत्री अनीता हसनंदानी आज अपना 40वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बना चुकीं अनीता के फैंस लाखों में हैं। देर रात अनीता हसनंदानी ने अपने पति के साथ इस मौके को सेलिब्रेट किया। अनीता ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है।

रोहित रेड्डी ने इस तरह से दी शुभकामनाएं:

वहीं, अनीता के पति रोहित रेड्डी ने भी उन्हें विश किया है। रोहित रेड्डी ने अपने सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पोस्ट लिखकर अनीता को बर्थडे की शुभकामनाएं दी हैं। सोशल मीडिया पर यह बेहद प्यारी तस्वीर जमकर वायरल की जा रही है। तस्वीर शेयर करते हुए रोहित ने बेहद खूबसूरत कैप्शन लिखा है।

अनीता हसनंदानी ने शेयर किया वीडियो:

अनीता हसनंदानी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वो एंजॉय करती दिख रही हैं। वीडियो के साथ अनीता ने कैप्शन में लिखा, "लॉकडाउन बर्थडे 2021" सामने आए इस वीडियो में सबसे पहले अनीता गुब्बारे उड़ाती दिखती हैं जिस पर हैप्पी बर्थडे लिखा हुआ है। इसके बाद वो जन्मदिन सेलिब्रेट करने के लिए रखे केक दिखाती हैं। वो इस दौरान गिफ्ट बॉक्स भी खोलती हैं। आखिर में अनीता और रोहित एक दूसरे को किस करते हैं।

हाल ही में बेटे को दिया जन्म:

अनीता हसनंदानी ने हाल ही में बेटे आरव को जन्म दिया है। अनीता समय-समय पर अपने बेटे के साथ फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। अनीता ने 9 फरवरी, 2021 को बेटे आरव को जन्म दिया था। इसके बाद से वह लगातार चर्चा में हैं। उनकी प्रेगनेंसी के दौरान की और डिलीवरी के बाद की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

इस शो में कर चुकी हैं काम:

वहीं अगर अनीता हसनंदानी के वर्कफ्रंट की बात करें, तो अनीता को आखिरी बार एकता कपूर के टीवी शो 'नागिन 4' में देखा गया था। इससे पहले उन्हें 'नागिन 3' में विशाखा खन्ना के किरदार में देखा गया था। अनीता सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहती हैं। वहीं, उनके फैंस भी लाखों में हैं, अनीता समय-समय पर अपने फैंस से गुड न्यूज शेयर करती रहती हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com