अनीता हसनंदानी ने दिखाई बेटे Aaravv की पहली झलक, देखें धमाकेदार वीडियो

अभिनेत्री अनीता हसनंदानी इसी महीने मां बनी हैं। अब अनीता हसनंदानी और रोहित रेड्डी ने आखिरकार अपने क्यूट बेबी बॉय आरव रेड्डी की पहली झलक अपने फैंस को दिखा दी है।
अनीता हसनंदानी ने दिखाई बेटे Aaravv की पहली झलक
अनीता हसनंदानी ने दिखाई बेटे Aaravv की पहली झलकSudha Choubey - RE

'कभी सौतन कभी सहेली' और 'ये हैं मोहब्बतें' जैसी सीरियल में काम कर चुकी अभिनेत्री अनीता हसनंदानी इसी महीने मां बनी हैं। अनीता हसनंदानी और रोहित रेड्डी ने इस महीने की शुरुआत में अपने बेबी बॉय का इस दुनिया में स्वागत किया था। इस बात की जानकारी बड़े ही सिंपल तरीके से सोशल मीडिया पर दी गई थी, लेकिन अब अनीता हसनंदानी और रोहित रेड्डी ने आखिरकार अपने क्यूट बेबी बॉय आरव रेड्डी की पहली झलक अपने फैंस को दिखा दी है।

अनोखे अंदाज में दिखाया बेटे का चेहरा:

अनीता हसनंदानी और रोहित रेड्डी ने आखिरकार अपने क्यूट बेबी बॉय आरव रेड्डी की पहली झलक सोशल मीडिया के जरिए दिखा दी है। अनीता हसनंदानी और रोहित रेड्डी ने बेहद अनोखे अंदाज में अपने बेटी की पहली झलक दिखाई है और ये अनोखा स्टाइल हर किसी को पसंद आ रहा है। अनीता हसनंदानी ने अपने सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जो खूब वायरल हो रहा है।

कैसा है वीडियो:

सामने आए इस वीडियो में अनीता हसनंदानी के बेबी बंप पर एक बम की फोटो बनी हुई है, जिसपर उनके पति रोहित रेड्डी आग लगाते हैं। इसके बाद जब ये बम फट जाता है, तो उनके हाथ में उनका प्यारा सा बेटा आरव गोद में होता है। अनीता ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, "और हमारा बच्चा AARAVV 9/02/2021 को आ गया है।" वहीं अनीता के पति रोहित ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, "AARAVV आ गया है! #Firstglance"

2013 में हुई अनीता-रोहित की शादी:

बता दें कि, अनीता हसनंदानी ने साल 2013 में बिज़नेस मैन रोहित रेड्डी से शादी की थी। दोनों की बॉन्डिंग बहुत ही अच्छी है, वो अक्सर अपने सोशल मीडिया पर अपने पति के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। शादी के 7 साल बाद अनीता और रोहित पहली बार पेरैंट्स बने हैं। अनीता हसनंदानी और उनके पति रोहित रेड्डी ने फैन्स को प्रेग्नेंसी की खुशखबरी पिछले साल अक्टूबर के महीने में दी थी। अनीता और रोहित ने अपने सोशल मीडिया पर एक बहुत ही क्यूट वीडियो के जरिए अपने फैंस को खुशखबरी दी थी।

वहीं अगर अनीता के वर्क फ्रंट की बात करें, तो अनीता कई फिल्मों और टीवी शोज में काम कर चुकी हैं। एकता कपूर के शो 'नागिन' में उनके किरदार को खूब पसंद किया गया। अनीता का फिल्मी करियर कुछ खास नहीं रहा, लेकिन वह टीवी इंडस्ट्री में अपनी एक्टिंग से सभी के दिल में जगह बनाने में सफल रही हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com