मुकेश खन्ना के मीटू वाले बयान पर भड़कीं दिव्यांका त्रिपाठी, शेयर किया पोस्ट

बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता मुकेश खन्ना ने महिलाओं को लेकर विवादित कमेंट किया था, जिसको लेकर दिव्यांका त्रिपाठी ने मुकेश खन्ना पर नाराजगी जताई है।
मुकेश खन्ना के मीटू वाले बयान पर भड़कीं दिव्यांका त्रिपाठी
मुकेश खन्ना के मीटू वाले बयान पर भड़कीं दिव्यांका त्रिपाठीSyed Dabeer Hussain - RE

बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता मुकेश खन्ना ने महिलाओं को लेकर विवादित कमेंट किया था, जिसको लेकर उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया था। इस मामले को लेकर सिंगर सोना माहापात्रा ने मुकेश खन्ना को खरी खोटी सुनाई थी, जिसके बाद अब टीवी की जानी-मानी अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी ने सोशल मीडिया के जरिए मुकेश खन्ना पर नाराजगी जताई है।

दिव्यांका त्रिपाठी ने किया ट्वीट:

मुकेश खन्ना के बयान पर दिव्यांका त्रिपाठी ने नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर ट्वीट करते हुए लिखा है, "ये बयान एकदम पुराने ख्यालों वाला है और पीछे ले जाने वाला है। जब इतनी बड़ी और सम्मानित जगहों पर बैठे लोग ऐसे बयान देते हैं तो बेहद शर्मिंदगी महसूस होती है। औरतों के प्रति ये नजरिया किसी पुरानी घटना का नतीजा हो सकता है। मुकेश जी के इस बयान पर, पूरे सम्मान के साथ मैं उनकी निंदा करती हूं।"

सोना मोहपात्रा ने भी किया था ट्वीट:

मुकेश खन्ना के महिलाओं को लेकर विवादित बयान पर सिंगर सोना मोहपात्रा ने भी रिएक्शन दिया है। सोना ने अपने ट्वीट में लिखा है, "हां बिल्कुल क्योंकि इनके मुताबिक पुरुष घर के अंदर महिलाओं और बच्चों का शोषण नहीं करते। एक कड़वी सच्चाई यह है कि हमारे चारों ओर ऐसी मानसिकता वाले लोग हैं। परिवर्तन धीमा जरूर है, लेकिन आ रहा है।"

मुकेश खन्ना के मीटू वाले बयान पर भड़की दिव्यांका त्रिपाठी
मुकेश खन्ना के मीटू वाले बयान पर भड़की दिव्यांका त्रिपाठीSocial Media

क्या कहा था मुकेश खन्ना ने:

बता दें कि, बीते दिन मुकेश खन्ना का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने महिलाओं को लेकर विवादित बयान दिया है। द फिल्मी चर्चा से बात करते हुए मुकेश ने कहा, "औरत का काम घर संभालना है। दिक्कतें कहां से शुरू हुई है मीटू की जब औरतों ने भी काम करना शुरू कर दिया। आज औरत, मर्द के साथ कंधे से कंधा मिलाने की बात करती है। मुकेश ने आगे कहा कि, उनके काम करने से जो सबसे पहले झेलता है वह है घर का बच्चा, जिसको मां नहीं मिलती। उसे आया के साथ रख दिया जाता है जो उनके साथ सास भी कभी बहू देखता है। मर्द, मर्द है और औरत, औरत।"

मुकेश खन्ना ने दी सफाई:

सोशल मीडिया पर आलोचना के बाद मुकेश खन्ना ने इस बयान को लेकर सफाई भी दी है। मुकेश खन्ना ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा था, "मुझे सचमुच हैरानी हो रही है कि, मेरे एक स्टेटमेंट को बहुत गलत तरीके से लिया जा रहा है। मुझे औरतों के खिलाफ बताया जा रहा है। जितनी इज्ज़त मैं नारियों की करता हूं, शायद ही कोई करता होगा। इसलिए मैंने 'लक्ष्मी बॉम्ब' नाम का विरोध किया। मैं नारियों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हूं। हर रेप कांड के खिलाफ मैं बोला हूं।"

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com