पांच महीने बाद गहना वशिष्ठ को मिली जमानत, इजाजत के बिना नहीं छोड़ सकती देश

अभिनेत्री गहना वशिष्ठ (Gehana Vasisth) को फरवरी महीने में पोर्न वीडियो शूट करने और अपलोड करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। अब करीब पांच महीने बाद उन्हें जमानत मिली है।
Actress Gehana Vasisth Got Bail
Actress Gehana Vasisth Got BailSyed Dabeer Hussain - RE

वेब सीरीज 'गंदी बात' में नजर आ चुकी अभिनेत्री गहना वशिष्ठ को पोर्न वीडियो शूट और अपलोड (Porn Video Shooting Case) करने के मामले में फरवरी महीने में गिरफ्तार किया गया था। अब करीब 5 महीने बाद गहना वशिष्ठ (Gehana Vasisth) को मुंबई के कोर्ट ने जमानत दी है। इस बात की जानकारी उनके पब्लिसिस्ट Flynn Remedios ने दी।

Flynn Remedios ने कही यह बात:

Flynn Remedios ने कहा है, "पांच महीने के इंतजार के बाद गहना वशिष्ठ को जमानत मिल गई है। महाराष्ट्र में लॉकडाउन के कारण कोर्ट बंद थी इसलिए मामला अटका हुआ था। मई से जून के पहले हफ्ते तक, कोर्ट की छुट्टियां थीं और आखिरकार शुक्रवार को उन्हें जमानत मिल गई। हालांकि गहना फिलहाल देश से बाहर नहीं जा सकती हैं।"

6 फरवरी को हुई थी गिरफ्तार:

बता दें कि, कोर्ट ने गहना वशिष्ठ की पहली जमानत याचिका खारिज कर दी थी, क्योंकि चार्जशीट दायर नहीं की गई थी। गहना वशिष्ठ को इसके पहले के मामलों में अप्रैल में ही जमानत मिल चुकी है। हालांकि एक अन्य मामले में मालवणी पुलिस स्टेशन के चलते गहना की जमानत में देरी हुई। गहना वशिष्ठ को अब जमानत की कार्यवाही पूरी करनी होगी। गौरतलब है कि, गहना वशिष्ठ को 6 फरवरी को मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच ने अश्लील वीडियो के मामले में गिरफ्तार किया था। उनके अलावा आठ अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया था।

गहना पर लगे ये आरोप:

आपको बता दें कि, गहना पर आरोप है कि, उन्होंने 85 से ज्यादा एडल्ट वीडियो बनाए और उन्हें वेबसाइट पर शेयर भी किए हैं। खबरों की मानें, तो गहना का खुद का प्रोडक्शन हाउस था। जहां पर वेब सीरीज और सीरियल के नाम पर पोर्नोग्राफी वीडियो बनाए जाते थे और उन्हें अपलोड किए जाते थे। हालांकि गहना की टीम ने इन आरोपों से इनकार किया था।

पुलिस को जांच में पता चला था कि, गहना संघर्षरत अभिनेताओं को पैसे का लालच देकर अश्लील वीडियो शूट करती थी। इतना ही नहीं वह इन एक्टर्स को एक शूट के लिए 20 हजार रुपए देती थीं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co