निया शर्मा के हॉट डांस मूव्स के दीवाने हुए लोग, शेयर किया वीडियो

टीवी की जानी-मानी अभिनेत्री निया शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर 6 मिलियन फॉलोअर्स होने की खुशी में एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में वो जबरदस्त डांस करती नजर आ रही हैं।
निया शर्मा के हॉट डांस मूव्स के दीवाने हुए लोग
निया शर्मा के हॉट डांस मूव्स के दीवाने हुए लोगSyed Dabeer Hussain - RE

टीवी की जानी-मानी अभिनेत्री निया शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। निया शर्मा आए दिन अपनी हॉट एंड सेक्सी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। वहीं वह न सिर्फ अपने बोल्ड अंदाज बल्कि बोल्ड बयानों की वजह से भी सुर्खियों में रहती हैं। निया शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक नया वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में निया शर्मा 'यू कैन टेल मी' गाने पर जबरदस्त डांस करती नजर आ रही हैं। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

निया शर्मा ने शेयर किया वीडियो:

अभिनेत्री निया शर्मा ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो 'यू कैन टेल मी' गाने पर जबरदस्त डांस करती हुई नजर आ रही हैं। रेड जैकेट और शॉर्ट्स में निया ​बिल्कुल बॉम्ब लग रही हैं। उस पर उनके सेक्सी डांस मूव्स ने महौल को और ज्यादा हॉट बना दिया है।

इंस्टाग्राम पर हुए 6 मिलियन फॉलोअर्स:

बता दें कि, निया शर्मा ने ये डांस वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर करीब 6 मिलियन फॉलोअर्स होने की खुशी में पोस्ट किया है। इंस्टाग्राम पर एक घंटे पहले शेयर किए गए इस वीडियो को 56 हजार से ज्यादा लोगों ने देखा है। वहीं, वीडियो पर लगातार कमेंट कर उनके चाहने वाले उनके डांस की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं।

निया शर्मा के इस वीडियो पर कमेंट करते हुए यूजर ने लिखा, 'आपके डांस मूव्‍स जबरदस्‍त हैं।' एक और यूजर ने लिखा, 'आप बहुत हॉट और स्लिम हैं।' एक और यूजर ने लिखा, 'आप दमदार डांसर हैं।'

'जमाई राजा 2.0' में दिखेंगी निया:

निया शर्मा अपनी सीरीज 'जमाई राजा 2.0' को लेकर भी खूब सुर्खियों में रही हैं, जिसमें वह रवि दुबे के संग नजर आई हैं। लीड एक्टर्स का पहला लुक इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। जिसमें रवि और निया बेहद सिजलिंग अवतार में दिखाई दे रहे थे। वे एक-दूसरे को किस कर रहे थे।

निया शर्मा ने इससे पहले 'ट्विस्टिड' नाम की वेब सीरीज में काम किया था। इसमें उन्होंने अपनी को-स्टार ईशा शर्मा को किस किया था। जो ऑडियन्स में काफी पॉपुलर हुआ था। निया ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में एक लड़की को किस करने का अनुभव शेयर किया है। उन्होंने बताया कि, उस वक्त वो काफी नर्वस थीं। उन्हें लगता है कि, ये सीन अगर किसी मेल एक्टर के साथ करतीं तो ज्यादा अच्छा होता।

इन शोज में किया काम:

आपको बता दें कि, पिछले दिनों निया शर्मा अपने बिकिनी शूट को लेकर खूब चर्चा में रही थीं। निया शर्मा टीवी की दुनिया का बड़ा नाम हैं, वो 'एक हजारों में मेरी बहना है', 'इस प्यार को क्या नाम दूं', 'जमाई राजा', 'पवित्र रिश्ता', 'कुबूल है', 'आप के आ जाने से', 'नागिन 4' का हिस्सा रह चुकी हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com