एक्ट्रेस निया शर्मा का कार से हैंडबैग हुआ चोरी, पुलिस से मांगी मदद

निया शर्मा का बुधवार को उनकी कार से हैंडबैग चोरी हो गया। ये घटना मुंबई के लोअर परेल इलाके में घटी। निया शर्मा ने घटना के बाद मुंबई पुलिस से ट्विटर पर मदद मांगी।
एक्ट्रेस निया शर्मा का कार से हैंडबैग हुआ चोरी
एक्ट्रेस निया शर्मा का कार से हैंडबैग हुआ चोरीSyed Dabeer Hussain - RE

कलर्स का चर्चित शो 'नागिन 4' की अभिनेत्री निया शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और सोशल मीडिया के जरिए अपनी बातें शेयर करती रहती हैं। निया शर्मा का बुधवार को उनकी कार से हैंडबैग चोरी हो गया। ये घटना मुंबई के लोअर परेल इलाके में घटी। निया शर्मा ने घटना के बाद मुंबई पुलिस से ट्विटर पर मदद मांगी, जिसका अभिनेत्री को तुरंत जवाब भी मिला। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके जानकारी दी है।

निया शर्मा ने शेयर किया पोस्ट :

अभिनेत्री निया शर्मा ने अपने सोशल मीडिया साइट ट्विटर अकाउंट पर अपने हैंडबैग की फोटो शेयर किया है। उन्होंने फोटो शेयर करते हुए लिखा है, "मुंबई पुलिस किसी ने मेरा हैंडबैग मेरी कार से उठा लिया है। लोअर परेल के सेनापति बापत मार्ग सिग्नल पर ये घटना घटी। कोई भी मदद मेरे लिए बहुत मायने रखती है प्लीज।"

पुलिस ने किया ट्वीट:

जैसे ही निया ने अपनी शिकायत की मुंबई पुलिस की तरफ से तुरंत जवाब आया, जिसमें लिखा था, "हमने आपको फॉलो कर लिया है। आपसे रिक्वेस्ट है कि, अपना नंबर हमें इंबॉक्स करें। डिटेल्स के लिए हम आपको जल्द ही फोन करेंगे।"

मुंबई पुलिस की तरफ से मिले जवाब से खुश निया शर्मा ने उनका धन्यवाद करते हुए लिखा, "इतनी जल्दी रिस्पॉन्स देने के लिए शुक्रिया।" बता दें, इससे पहले भी कई सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर मुंबई पुलिस से अपने साथ हुई आपबीती की घटना शेयर की है, जिस पर मुंबई पुलिस ने तेजी से एक्शन लिया।

बता दें कि, निया शर्मा को हाल ही में उनके बर्थडे केक के लिए काफी ट्रोल होना पड़ा था। निया के भाई विनय शर्मा ने उनको घर में एक सरप्राइज पार्टी दी थी। बर्थडे बैश में निया के कई करीबी दोस्त भी शामिल हुए थे। इस दौरान निया को कई सारे केक, गिफ्ट्स मिले, लेकिन बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान निया ने जो केक काटा था, उसे लेकर वह फैन्स के गुस्‍से का श‍िकार हो गई थीं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com