एक्ट्रेस निशि सिंह भादली को हुआ पैरालिसिस, पति ने मांगी लोगों से मदद

'इश्कबाज', 'कुबूल है' जैसे शोज में काम कर चुकीं सीनियर एक्ट्रेस निशि सिंह भादली पैरालिसिस से जूझ रही हैं। लकवे के बाद वह चीजों को बहुत कम महसूस कर पा रही हैं।
एक्ट्रेस निशि सिंह भादली को हुआ पैरालिसिस
एक्ट्रेस निशि सिंह भादली को हुआ पैरालिसिसSocial Media

टीवी शो 'इश्कबाज', 'कुबूल है' जैसे शोज में काम कर चुकीं सीनियर एक्ट्रेस निशि सिंह भादली पैरालिसिस से जूझ रही हैं। लकवे के बाद वह चीजों को बहुत कम महसूस कर पा रही हैं। इस साल रक्षाबंधन के आसपास उन्हें लकवे का दूसरा दौरा पड़ा था। पिछले साल फरवरी में उन्हें लकवे का पहला दौरा आया था। दो साल से इलाज में काफी पैसा लगने के बाद अब उनके परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो गई है। एक्ट्रेस के पति संजय सिंह भादली खुद एक लेखक और एक्टर हैं लेकिन पत्नी की देखरेख के लिए वो भी अपना काम छोड़ चुके हैं।

अभिनेत्री निशी सिंह के पति संजय सिंह भादली ने बताया है कि, कोरोना काल के इस मुश्किल समय में उनकी स्थिति और भी खराब हो गई है। उन्होंने आर्थिक मदद के लिए आवाज उठाई है। उनका कहना है कि, अब उनके लिए अकेले चिकित्सा खर्चों को संभाल पाना भी कठिन हो गया है। इसलिए मदद मांगने के अलावा उनके पास और कोई विकल्प नहीं है।

एक इंटरव्यू में संजय सिंह ने कहा, "हालांकि निशी की सेहत में सुधार हो रहा है, फिर भी हमें उनके चिकित्सा और दूसरे खर्चों को संभालने के लिए पैसों की जरूरत है। बीते दो सालों में हमारी पूरी जमा-पूंजी खत्म हो गई है, जो था सब चल गया। मैंने अपने फ्लैट को भी गिरवी रख दिया है, क्योंकि हमें पैसे की काफी जरूरत थी। हम अपने परिवारों पर निर्भर नहीं हो सकते, क्योंकि उनकी आर्थिक स्थिति बेहतर नहीं है। खुद को गिरा कर मैं शोबिज से जुड़ा। हम जूझ रहे हैं, हमें मदद की जरूरत है।'

आपको बता दें कि, अभिनेत्री निशी सिंह और संजय के दो बच्चे हैं। 19 साल का बेटा जो दिल्ली में अपने नाना-नानी के साथ रहता है और 16 साल की बेटी उनके साथ रहती है। निशी का ख्याल रखने की वजह से वो नया काम नहीं ले पा रहे हैं, जिसके चलते उन्हें आर्थिक परेशानी हो गई है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com