एक्ट्रेस अपर्णा कानेकर का निधन
एक्ट्रेस अपर्णा कानेकर का निधनRE

टीवी शो 'साथ निभाना साथिया' की एक्ट्रेस अपर्णा कानेकर का निधन

मनोरंजन जगत से दुखद खबर सामने आई है। बता दें, टीवी शो 'साथ निभाना साथिया' की जानी-मानी अभिनेत्री अपर्णा काणेकर (Aparna Kanekar) का निधन हो गया है।

हाइलाइट्स-

  • टीवी शो 'साथ निभाना साथिया' की एक्ट्रेस अपर्णा कानेकर का निधन।

  • 'जानकी बा मोदी' के किरदार से खूब सुर्खियां बटोरी थीं।

  • अपर्णा काणेकर की मौत से शो की पूरी कास्ट को गहरा सदमा लगा है।

Aparna Kanekar Death: मनोरंजन जगत से दुखद खबर सामने आई है। बता दें, टीवी शो 'साथ निभाना साथिया' की जानी-मानी अभिनेत्री अपर्णा काणेकर (Aparna Kanekar) का निधन हो गया है। टीवी सीरियल 'साथ निभाना साथिया' में उन्होंने 'जानकी बा मोदी' के किरदार में नजर आती थीं, इस किरदार से उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। अपर्णा काणेकर की मौत से शो की पूरी कास्ट को गहरा सदमा लगा है। सभी उन्हें यार करते हुए श्रद्धांजलि दे रहें हैं।

को-स्टार लवली ससान ने दी जानकारी:

अपर्णा काणेकर के निधन की खबर उनकी को-स्टार लवली ससान ने दी है। उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है कि, "इस दुर्भाग्यपूर्ण समाचार के बारे में जानकर उनका दिल भारी हो गया है। अभिनेत्री ने अपने पोस्ट में अपर्णा काणेकर को अपनी जानकारी में ‘सबसे सुंदर और मजबूत व्यक्ति’ बताया है। निधन पर दुख व्यक्त करते हुए, अभिनेत्री ने उनके साथ एक तस्वीर साझा की और कहा कि, वह भाग्यशाली हैं कि उन्होंने दिग्गज कलाकार के साथ कभी ना भूल पाने वाला समय बिताया।"

कौन हैं अभिनेत्री अपर्णा काणेकर:

आपको बता दें कि, अपर्णा कानेकर मुंबई की रहने वाली एक बेहतरीन और समर्पित अभिनेत्री हैं। उनका जन्म 29 सितंबर 1940 को मुंबई, महाराष्ट्र, भारत में हुआ था। वह मूलतः एक मराठा महिला हैं, वह हिंदी, अंग्रेजी और मराठी में अपने नाटक अभिनय के लिए प्रसिद्ध हैं। अपर्णा काणेकर ने साल 2011 में जानकी मोदी के रुप में अभिनेत्री ज्योत्सना कार्येकर की जगह ली थी। वह 'साथ निभाना साथिया' में 'जानकी बा' बनकर शामिल हुई थीं, उन्होंने 5 साल तक यह रोल निभाया था। बेहद कम वक्त में सबकी चहेती बन गई थीं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com