Usha Uthup Birthday
Usha Uthup BirthdaySyed Dabeer Hussain - RE

Usha Uthup Birthday : ऊषा उत्थुप ने ही दिलाया पॉप सिंगिंग को भारत में अलग मुकाम, जानिए कितनी है उनकी नेटवर्थ?

तन पर कांजीवरम साड़ी, माथे पर बड़ी गोल बिंदी और बालों में फूलों का गजरा ऊषा उत्थुप की पहचान बना हुआ है। उनकी आवाज़ के साथ ही लोग उन्हें इस लुक से भी पहचानते हैं।

राज एक्सप्रेस। पॉप सिंगिंग के लिए पूरे भारत देश में पहचानी जाने वाली गायिका ऊषा उत्थुप आज अपना 75वां जन्मदिन मना रही हैं। उन्होंने अपनी दमदार आवाज़ के दम पर हिंदी फिल्म सिनेमा में एक अलग ही मुकाम हासिल किया है। उषा उत्थुप ने ही लोगों में पॉप सिंगिंग को इतना मशहूर किया कि आज लोग इसे सुनना काफी पसंद करते हैं। उन्होंने अपने करियर में कई बेहतरीन गाने गाए हैं। जिनमें से कई तो ऐसे हैं जिन्हें सुनकर हर कोई झूम उठता है। चलिए आज गायिका के जन्मदिन के अवसर पर जानते हैं उनके करियर और नेटवर्थ के बारे में।

ऊषा उत्थुप का शुरूआती जीवन :

ऊषा उत्थुप का जन्म 7 नवंबर 1947 को मुंबई में हुआ था। आज वे एक बड़े मुकाम पर हैं लेकिन उनके सिंगिंग करियर की शुरुआत होटलों में गाना गाने से शुरू हुई थी। वे जब महज 20 साल की थीं तब उन्होंने चेन्नई के माउंट रोड स्थित जेम्स नामक एक नाइट क्लब में गाना शुरू किया था।। जिसके बाद उषा ने मुंबई के टॉक ऑफ द टाउन और कोलकाता के ट्रिनकस क्लब में भी परफॉर्म किया था। तब कहीं जाकर उन्हें दिल्ली के ओबेरॉय होटल में गाना गाने का मौका मिला।

ऊषा उत्थुप का बॉलीवुड डेब्यू :

ऊषा उत्थुप को बॉलीवुड में शशि कपूर ने अपनी सिंगिंग अजमाने का पहला मौका दिया था। शशि कपूर उनसे ओबेरॉय होटल में मिले थे। जिसके बाद उन्हें उषा की आवाज पसंद आई और उन्हें गाने का ऑफर दिया। इसके बाद ऊषा उत्थुप ने कई बड़ी फिल्मों जैसे शालीमार, शान, वारदात, अरमान, डिस्को डांसर, प्यारा दुश्मन, अरमान, दौड़, भूत, जॉगर्स पार्क, हैट्रिक आदि में अपनी आवाज़ से सबको दीवाना बना दिया था।

गायिका की नेटवर्थ :

तन पर कांजीवरम साड़ी, माथे पर बड़ी गोल बिंदी और बालों में फूलों का गजरा ऊषा उत्थुप की पहचान बना हुआ है। उनकी आवाज़ के साथ ही लोग उन्हें इस लुक से भी पहचानते हैं। लेकिन शुद्ध देसी दिखने वाली गायिका ने अंग्रेजी गाना भी गया है। वे करीब 8 विदेशी और 17 भारतीय भाषाओं में गाने गाने वाली गायिका हैं। इसके चलते ही उनकी कमाई भी अच्छी खासी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ऊषा उत्थुप की नेटवर्थ 12 करोड़ रुपए से भी अधिक है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com