नहीं रहे रामायण के 'आर्य सुमंत' चंद्रशेखर वैद्य, कई फिल्मों में किया था काम

टेलीविजन के लोकप्र‍िय सीर‍ियल 'रामायण' में नजर आ चुके अभिनेता चंद्रशेखर वैद्य का उम्र संबंधी दिक्कतों के चलते आज सुबह निधन हो गया। वह 98 साल के थे।
नहीं रहे रामायण के 'आर्य सुमंत' चंद्रशेखर वैद्य
नहीं रहे रामायण के 'आर्य सुमंत' चंद्रशेखर वैद्यSyed Dabeer Hussain - RE

टेलीविजन के लोकप्र‍िय सीर‍ियल 'रामायण' में नजर आ चुके अभिनेता चंद्रशेखर वैद्य का उम्र संबंधी दिक्कतों के चलते आज सुबह निधन हो गया। वह 98 साल के थे। अभिनेता का अंतिम संस्कार आज दोपहर 3 बजे विले पार्ले स्थित श्मशान घाट में किया जाएगा।

चंद्रशेखर के बेटे ने की पुष्ट‍ि:

चंद्रशेखर के बेटे प्रोफेसर अशोक चंद्रशेखर ने अपने पिता के निधन की पुष्ट‍ि की है। अशोक ने बताया कि, उनके प‍िता चंद्रशेखर का अंतिम संस्कार बुधवार शाम 3 बजे विले पार्ले श्मशान घाट में किया जाएगा। चंद्रशेखर की मौत बढ़ती उम्र के चलते होने वाली दिक्कतों की वजह से हुई है।

हैदराबाद में हुआ था चंद्रशेखर का जन्म:

चंद्रशेखर का जन्म 7 जुलाई 1922 में हैदराबाद में हुआ था, बहुत कम उम्र में ही वह फिल्मी दुनिया में आ गए थे, जिस वजह से उन्हें पढ़ाई छोड़ऩी पड़ी। चंद्रशेखर वैद्य का एक्टिंग करियर और निजी जिंदगी संघर्षों से भरी रही। उनकी जिंदगी में एक वक्त ऐसा भी था जब उन्होंने चौकीदार का काम किया था। चंद्रशेखर ने भारत छोड़ो आंदोलन में भी हिस्सा लिया। इसके बाद उन्होंने एक्टिंग में किस्मत आजमाई और सफल हुए।

वहीं अगर उनके पर्सनल लाइफ की बात करें, तो महज 13 साल की उम्र में चंद्रशेखर वैद्य की शादी हो गई थी। इनकी बेटी रेनू अरोड़ा एक पैथोलॉजिस्ट हैं। बेटा अशोक चंडीगढ़ और अनिल अमेरिका में सेटल हैं। चंद्रशेखर वैद्य एक्टर शक्ति अरोड़ा के नानाजी भी हैं।

'रामायण' में सुमंत के किरदार में आए थे नजर:

चंद्रशेखर ने अपने करियर में 110 से ज्यादा फिल्में की हैं। जिनमें से साल 1964 में आई फिल्म 'चा चा चा' और 1966 में आई फिल्म 'स्ट्रीट सिंगर' का उन्होंने निर्देशन भी किया है। उन्होंने रामानंद सागर की 'रामायण' में राजा दशरथ के महामंत्री सुमंत का किरदार निभाया था। इस रोल से उन्हें खूब लोकप्रियता हासिल हुई। चंद्रशेखर, रामानंद सागर के करीबी दोस्त थे।

इस फिल्म से की थी करियर की शुरुआत:

चंद्रशेखर ने फिल्मकार वी. शांताराम की फिल्म 'सुरंग' में पहली बार हीरो की भूमिका निभाई थी। इसके बाद वो कवि, मस्ताना, बरादरी, काली टोपी लाल रूमाल, स्ट्रीट सिंगर जैसी कई फिल्मों में बतौर लीड हीरो के तौर पर नजर आए। इसके अलावा चंद्रशेखर कटी पतंग, बसंत बिहार और शराबी में भी अहम भूमिका निभा चुके हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com