अभिनेता विक्रम गोखले का निधन
अभिनेता विक्रम गोखले का निधन Syed Dabeer Hussain - RE

हिंदी-मराठी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता विक्रम गोखले का निधन, पुणे में होगा अंतिम संस्कार

हिंदी-मराठी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता विक्रम गोखले (Vikram Gokhale) से जुड़ी एक बुरी खबर सामने आई है। खबर आई है कि, दिग्गज अभिनेता विक्रम गोखले का पुणे के अस्पताल में निधन हो गया।

राज एक्सप्रेस। हिंदी-मराठी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता विक्रम गोखले (Vikram Gokhale) से जुड़ी एक बुरी खबर सामने आई है। खबर आई है कि, दिग्गज अभिनेता विक्रम गोखले का पुणे के अस्पताल में निधन हो गया है। काफी समय से यहां उनका इलाज चल रहा था, उनके निधन की पुष्टि अभिनेता के परिजनों ने की है।

पुणे में होगा अंतिम संस्कार:

बता दें कि, अभिनेता विक्रम गोखले 18 दिनों से पुणे के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में भर्ती थे, जहां उनका इलाज चल रहा था। उनकी हालत को देखते हुए उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, लेकिन आज उनका स्वास्थ्य अचानक खराब हो गया, जिसके बाद उन्होंने अस्पताल में ही अंतिम सांस ली। पुणे के वैकुंठ क्रेमेटोरियम में आज शाम ही उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। पिछले कुछ दिनों से खबरें आ रही थीं कि एक्टर को पुणे स्थित दीनानाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

विक्रम गोखले ने फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' में ऐश्वर्या रॉय के पिता की भूमिका निभाई थी। 'मिशन मंगल' में भी उन्होंने काम किया था। मूल रूप से मराठी सिनेमा और थियेटर के एक्टर विक्रम गोखले ने बॉलीवुड में भी कैरेक्टर आर्टिस्ट के तौर पर खूब प्रसिद्धि बटोरी है। उन्होंने फिल्म 'भूल भुलैया', 'दे दना दन' में भी एक्टिंग की। विक्रम गोखले ने बॉलीवुड के तमाम और फिल्मों और टीवी सीरियल्स में भी काम किया है। विक्रम गोखले बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेताओं में से एक है।

वहीं, अगर विक्रम गोखले के बारे में बात करे, तो विक्रम गोखले का जन्म 14 नवंबर 1945 को तत्कालीन बॉम्बे प्रेसिडेंसी (अब महाराष्ट्र) के पूना (अब पुणे) में हुआ था। उनकी परदादी दुर्गाबाई कामत भारत में सिनेमा की पहली महिला चाइल्ड एक्टर थीं। विक्रम गोखले संजय लीला भंसाली की फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' में ऐश्वर्या के पिता के रोल में नजर आए थे। विक्रम गोखले इस फिल्म के अलावा 'दिल से', 'अग्निपथ' दे दना दन', 'हिचकी', 'निकम्मा', 'और 'मिशन मंगल' जैसी फिल्मों का भी हिस्सा थे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस यूट्यूब चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। यूट्यूब पर @RajExpressHindi के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co