विराट कोहली (Virat Kohli) ने पत्नी अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) अक्सर चर्चाओं में बने रहते हैं। दोनों अक्सर एक दूसरे के लिए अपने प्यार को जाहिर करने में भी नहीं हिचकते। अनुष्का हमेशा विराट के साथ मजबूती से खड़ी रहती हैं। हाल ही में विराट कोहली ने अपने सोशल मीडिया पर अनुष्का शर्मा के साथ एक तस्वीर शेयर की है, जो खूब वायरल हो रही है।
विराट कोहली ने शेयर किया पोस्ट:
हाल ही में विराट कोहली ने अपने सोशल मीडिया पर अपनी पत्नी और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के सतह एक तस्वीर शेयर की है। विराट कोहली ने अनुष्का के साथ जो फोटो शेयर की उसमें दोनों व्हाइट टी-शर्ट के साथ ट्विनिंग करते नजर आ रहे हैं। विराट ने चश्मा पहना हुआ है और अनुष्का पाउट पोज देते दिख रहीं हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए विराट कोहली ने कैप्शन में लिखा है, "माय रॉक।"
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। ये फोटो उनके फैन्स को काफी पसंद आ रहा है और वे इस पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। इस पोस्ट पर फैंस खूब रिएक्शन दे रहें हैं।
साल 2017 में की शादी:
अनुष्का और विराट को फैंस प्यार से 'विरुष्का' बुलाते हैं। दोनों ने साल 2017 में इटली में शादी की थी। दोनों को एक बेटी भी है, जिसका नाम वामिका है। विराट कोहली भारतीय टीम के कप्तान रहे हैं। हाल ही में संपन्न हुए T20 वर्ल्ड कप में भारत के निराशाजनक प्रदर्शन के कारण विराट कोहली को काफी ट्रोल भी किया गया था।
बता दें कि, हाल ही में अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने अपने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें नियॉन कलर के स्विमसूट में मुस्कुराती नजर आ रही हैं। वहीं अगर अनुष्का के वर्क फ्रंट की बात करें, तो अनुष्का की दो फिल्में रिलीज होने वाली हैं। वह जल्द ही नवदीप सिंह की 'कनेड़ा' और क्रिकेटर 'झूलन गोस्वामी' की बायोपिक में नजर आएंगी।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।