जावेद अख्तर ने पाकिस्तान में क्या कह दिया
जावेद अख्तर ने पाकिस्तान में क्या कह दियाSocial Media

पाकिस्तान में जावेद अख्तर ने ऐसा क्या कहा जिस पर हो रही है उनकी वाहवाही, देखें वीडियो

भारत हमेशा पाकिस्तानी कलाकारों की मेजबानी करता आया है, लेकिन पाकिस्तान ने लता मंगेशकर के लिए ऐसा नहीं किया। जानिए क्या है यह पूरा मामला।

राज एक्सप्रेस। भारत के मशहूर गीतकार जावेद अख्तर अक्सर ही अपने बयानों को लेकर सुर्ख़ियों में रहते हैं। ऐसे में एक बार फिर वे पाकिस्तान के खिलाफ अपनी बातों को लेकर चर्चा में आए हैं। हाल ही में जावेद अख्तर ने पाकिस्तान के खिलाफ कुछ ऐसा कह दिया कि भारत के लोग उनकी वाहवाही करते नहीं थक रहे हैं। दरअसल गीतकार ने पाकिस्तान में जाकर यह कहा कि मुंबई हमले 26/11 के हमलावर पाकितान के ही थे। उनका यह बयान आने के बाद पाकिस्तान के लोग उन्हें खरीखोटी सुना रहे हैं। लेकिन भारत में उनकी तारीफों के पुल बांधे जा रहे हैं। चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला?

क्या है मामला?

जावेद अख्तर एक प्रोग्राम के सिलसिले में पाकिस्तान गए हुए थे। यहाँ उन्होंने शायर फैज़ अहमद की याद में भाषण भी दिया। इस दौरान जावेद अख्तर ने कहा कि, मुंबई में हुए 26/11 के हमले के बाद भारतियों से इस हमले की यादों को भूलने की उम्मीद करना भी गलत है। वे हमलावर मिस्र या नार्वे से नहीं बल्कि आपके ही देश से थे। और अगर कोई भारतीय इस बात की आपसे शिकायत भी करता है, तो किसी को नाराज नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा, भारत हमेशा पाकिस्तानी कलाकारों की मेजबानी करता आया है लेकिन पाकिस्तान ने लता मंगेशकर के लिए ऐसा नहीं किया।

कंगना रनौत ने की तारीफ :

इस मामले में बारे में जब बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने सुना, तो उन्होंने भी जावेद अख्तर की तारीफ की। कंगना ने कहा, जब मैं जावेद साहब की पोएट्री सुनती हूं, तो लगता था, ये कैसे मां सरस्वती जी की इन पर इतनी कृपा है। लेकिन कुछ तो सच्चाई होती है इंसान में तभी तो खुदाई होती है उनके साथ में। जय हिंद। जावेद साहब। घर में घुस के मारा।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com