क्या इस साल अपना बर्थडे सेलिब्रेट नहीं करेंगे ऋतिक रोशन, सामने आ रही है ये बड़ी वजह

ग्रीक गॉड के नाम से मशहूर अभिनेता ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) 10 जनवरी को अपना 48वां जन्मदिन मनाने वाले हैं। इसी बीच खबर आई है कि, वो इस साल अपना बर्थडे सेलिब्रेट नहीं करेंगे।
क्या इस साल अपना बर्थडे सेलिब्रेट नहीं करेंगे ऋतिक रोशन
क्या इस साल अपना बर्थडे सेलिब्रेट नहीं करेंगे ऋतिक रोशनSocial Media

ग्रीक गॉड के नाम से मशहूर अभिनेता ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) 10 जनवरी को अपना 48वां जन्मदिन मनाने वाले हैं। जन्मदिन के एक दिन पहले सोशल मीडिया पर #hastaghappybirthdayhrihik ट्रेंड कर रहा हैं। ऋतिक हर साल अपने बर्थडे पर बिल्डिंग से बाहर आकर फैंस को ग्रीट करते हैं और मीडिया के साथ केक काटते हैं। इसी बीच खबर आई है कि, इस साल ऋतिक अपना बर्थडे सेलिब्रेट नहीं करेंगे।

एक करीबी सूत्र ने बताया कि, "अभिनेता ऋतिक रोशन इस बार जन्मदिन पर घर से बाहर नहीं निकलेंगे। कोरोना वायरस के मामलों में तेजी से इजाफा हो रहा है और राज्य में पहले ही आंशिक लॉकडाउन लगा दिया गया है। इसलिए इस साल ऋतिक ने अपना बर्थडे नहीं सेलिब्रेट करने का फैसला किया है।"

जन्मदिन पर आएगा 'विक्रम वेधा' का लुक:

अभिनेता ऋतिक रोशन काफी समय से अपनी आने वाली फिल्म 'विक्रम वेधा' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फैंस इस फिल्म का काफी समय से इंतजार कर रहें हैं। इस फिल्म में ऋतिक रोशन 'वेधा' की भूमिका में दिखाई देंगे। एक्टर ऋतिक रोशन ने हाल ही में इस फिल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग अबू धाबी में पूरी की है। हाल ही में खबर आई है कि, ऋतिक रोशन के बर्थडे पर उनकी अपकमिंग फिल्म 'विक्रम वेधा' से उनका पहला लुक रिलीज किया जाने वाला है।

फिल्म के मेकर्स ने आज अनाउंसमेंट की है कि, ऋतिक रोशन के 48वें बर्थडे पर एक्टर के लुक की झलक दिखाई जाएगी। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट करके बताया कि, विक्रम वेधा ऋतिक रोशन का पहला लुक कल आएगा। टीम विक्रम वेधा कल ऋतिक रोशन का लुक कल आएगा उनके बर्थडे के मौके पर, को स्टार सैफ अली खान और राधिका आप्टे हैं।

ये कलाकार आएंगे नजर:

वहीं अगर फिल्म 'विक्रम वेधा' की बात करें, तो विक्रम वेधा एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जो विक्रम और बेताल की कहानी पर आधारित है। फिल्म में एक टफ पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाया है, जो एक टफ गैंगस्टर को पकड़ते हैं और उसे मारते हैं। फिल्म में ऋतिक के साथ सैफ अली खान और राधिका आप्टे लीड रोल में हैं। पुष्कर और गायत्री ने स्क्रिप्ट लिखी है और अब फिल्म का हिंदी रीमेक डायरेक्ट कर रहे हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com