दूसरी बार भी कोर्ट में पेश नहीं हुए यो यो हनी सिंह, वकील ने की छूट देने की मांग

यो यो हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh) पर उनकी पत्नी शालिनी तलवार (Shalini Talwar) ने घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। इस मामले में हनी सिंह लगातार दूसरी बार कोर्ट में पेश नहीं हुए।
दूसरी बार भी कोर्ट में पेश नहीं हुए यो यो हनी सिंह
दूसरी बार भी कोर्ट में पेश नहीं हुए यो यो हनी सिंहSocial Media

बॉलीवुड के जाने-माने सिंगर और रैपर यो यो हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh) इन दिनों मुश्किल दौर से गुजर रहें हैं। हाल ही में कुछ दिनों पहले हनी सिंह की की पत्नी ने उनके खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया था। हनी सिंह की पत्नी शालिनी ने 'घरेलू हिंसा से महिला संरक्षण अधिनियम, 2005' के तहत हनी सिंह के खिलाफ दिल्ली की तीस हजारी अदालत में केस दर्ज कराया था। इस केस की सुनवाई चल रही है पर हनी सिंह लगातार दूसरी बार भी कोर्ट में पेश नहीं हुए।

हनी सिंह ने मांगी छूट:

बता दें कि, इस मामले में हनी सिंह ने कोर्ट से पेश ना होने की छूट मांगी है। हनी सिंह के वकील ने कोर्ट से उनके पेश ना हो पाने की वजह की बताते हुए छूट मांगी है। उन्होंने कहा है कि, हनी सिंह की तबीयत ठीक नहीं है, जिसकी वजह से इस सुनवाई में उन्हें पेश होने से छूट दी जाए। उन्होंने दिल्ली कोर्ट को विश्वास दिलाया है कि, वह अगली सुनवाई में जरुर पेश होंगे।

कोर्ट ने लगाई हनी सिंह को फटकार:

इस मामले में पिछली सुनवाई में कोर्ट में पेश ना होने की वजह से हनी सिंह को कोर्ट ने फटकार लगाई थी। मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट तानिया सिंह ने कहा, "कोई भी कानून से ऊपर नहीं है। यह देखकर हैरान हूं कि, इस मामले को इतने हल्के में कैसे लिया जा रहा है।"

अदालत ने नाराजगी जताते हुए हनी सिंह के वकील से कहा, "हनी सिंह पेश नहीं हुए। आपने उनकी आय का हलफनामा दाखिल नहीं किया है और तर्कों के साथ तैयार नहीं हैं।"

शालिनी ने हनी सिंह पर लगाया ये आरोप:

आपको बता दें कि, हनी सिंह की पत्नी शालिनी ने उन पर कई आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा है कि, उन्हें पिछले 10 सालों से घर में बुरी तरह से रखा जा रहा था। उनका कहा कि, उनका शारीरिक, मौखिक, मानसिक और भावनात्मक प्रकार से शोषण हुआ है। शालिनी ने यहां तक कहा है कि, हनी सिंह अपनी शादी को अहमियत नहीं देते थे, वह अपनी शादी की अंगूठी भी नहीं पहना करते थे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com