विवादों में फंसी स्वरा भास्कर, राष्ट्रीय बाल आयोग में शिकायत दर्ज

स्वरा भास्कर पर आरोप है कि, उन्होंने चार साल के एक बच्चे के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया है। हाल ही में स्‍वरा 'सन ऑफ एबिश' नाम के चैट शो में पहुंचीं।
स्वरा भास्कर के खिलाफ राष्ट्रीय बाल आयोग में शिकायत दर्ज
स्वरा भास्कर के खिलाफ राष्ट्रीय बाल आयोग में शिकायत दर्जSocial Media

हाइलाइट्स :

  • विवादों के घेरे में अभिनेत्री स्वरा भास्कर।

  • सन ऑफ एबिस' चैट शो में दिया विवादित बयान।

  • सोशल मीडिया पर किया जा रहा है ट्रोल।

  • गिरफ्तार हो सकती हैं स्वरा।

राज एक्सप्रेस। बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर विवादों के घेरे में आ चुकी हैं। उन्हें 4 साल के लड़के को गाली देने के लिए सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। हाल ही में स्वरा 'सन ऑफ एबिस' चैट शो में दिखाई दी। इस शो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। अब इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। महज चार साल की उम्र के बच्चे के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करने के चलते लोगों ने स्वरा के खिलाफ राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग में बाल उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई है।

वायरल हो रहा है वीडियो :

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक बच्चे के बारे में बात करती हुई नजर आ रहीं हैं। इस बच्चे के बारे में बात करते हुए, अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया है। यह कहानी स्वरा के करियर के शुरुआती दौर की है। उस समय, उन्होंने विज्ञापन के लिए काम किया। इस तरह की सार्वजनिक शूटिंग के समय उन्हें 4 साल के लड़के ने आंटी बुलाया था, जिससे उन्हें बहुत गुस्सा आया।

क्या कहा स्वरा ने :

इस वीडियो क्लिप में स्वरा अपनी शूटिंग के दौरान की एक घटना के बारे में होस्ट से कहती हैं कि, शूटिंग के दौरान एक बार मुझे बहुत निराशा हुई थी, क्योंकि यह मेरे करियर की शुरुआत थी, जब एक छोटे लड़के ने मुझे आंटी कहा। स्वरा ने कहा, मैंने उस लड़के के चेहरे पर कुछ नहीं कहा लेकिन मैं बहुत गुस्से में थी। लड़का वास्तव में बहुत दुष्ट था, लेकिन स्वरा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। इसके अलावा, ट्विटर पर हैशटैग #SwaraAunty भी ट्रेंड कर रहा था।

हो सकती हैं गिरफ्तार :

स्वरा भास्‍कर के खिलाफ राष्‍ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग में शिकायत दर्ज हो गई है। यह शिकायत भारतीय जनता पार्टी के एक कार्यकर्ता ने दर्ज कराई है। आकाश जोशी नाम के इस कार्यकर्ता ने ट्विटर पर शिकायत के पत्र के साथ लिखा है, "स्वरा भास्कर के खिलाफ मैंने राष्ट्रीय बाल आयोग में शिकायत दर्ज की है। कभी भी स्वरा भास्कर की गिरफ्तारी हो सकती है।"

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर ।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com