'डांस प्लस' का 5वां सीजन जल्द ही होगा शुरू, ये है अब तक के विनर

डांस रियलिटी शो 'डांस प्लस' का 5वां सीजन शुरू होने वाला है। शो के ऑडिशन और पंजीकरण अभी शुरू नहीं हुए हैं, लेकिन अगली डांसिंग की खोज के लिए जल्द ही भारत भर में जाने की उम्मीद है।
Dance Plus Season 5th
Dance Plus Season 5th Sudha Choubey - RE

राज एक्सप्रेस। स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाला डांस रियलिटी शो 'डांस प्लस' का 5वां सीजन शुरू होने वाला है। 'डांस प्लस' सबसे लोकप्रिय और भव्य डांसिंग रियलिटी शो में से एक हैं। हालांकि शो के ऑडिशन और पंजीकरण अभी शुरू नहीं हुए हैं, लेकिन अगली डांसिंग सनसनी की खोज के लिए जल्द ही भारत भर में जाने की उम्मीद है। यदि आप भी 'डांस प्लस' का सीजन 5 में ऑडिशन देने के लिए इच्छुक हैं, तो अपने आप को तैयार कर लें, क्योंकि जल्द ही स्टार प्लस द्वारा पंजीकरण की तारीखों की घोषणा की जाएगी। इस शो को कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा और शक्ति मोहन, धर्मेश और पुनीत द्वारा निर्देशित किया जाएगा। कंटेस्टेंट शो में सोलो, युगल या समूह के रूप में भाग ले सकते हैं।

कहां- कहां हो सकता है ऑडिशन :

बात करें डांस प्लस 5 के ऑडिशन की तो जल्द ही इस सीजन के ऑडिशन शुरू हो जाएंगे। वहीं 'डांस प्लस' सीजन 5 का ऑडिशन इन 15 शहरों में हो सकते हैं, जिनमें नेपाल, जम्मू, जयपुर, चंडीगढ़, देहरादून, लखनऊ, दिल्ली, इंदौर, बैंगलोर, अहमदाबाद, पुणे, मुंबई, सिलीगुड़ी, सिलचर और कोलकाता शामिल है।

'डांस प्लस 5' ऑडिशन में ध्यान देने योग्य बातें:

  • डांस प्लस 5 के लिए ऑडिशन उन सभी प्रतिभागियों के लिए खुला है, जिनकी उम्र 5 वर्ष से 35 वर्ष के बीच है।

  • ऑडिशन के लिए आते समय प्रतिभागी अपना जन्म प्रमाण पत्र के साथ वैध आईडी प्रमाण लेकर जाएं। ऑडिशन स्थल के गेट सुबह 9:00 बजे से खुल जाएंगे।

  • शो के डांस का लेवल अधिक कठिन होने की उम्मीद है, इसलिए ऑडिशन में अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए बारीक़ से बारीक़ चीजों पर ध्यान दें।

  • ऑडिशन में जाने के लिए ध्यान रहे कि, जिस गाने पर आप परफॉरमेंस देने वाले है वो गाना आपके पास पेनड्राइव में होना चाहिए, साथ ही पेनड्राइव में एक ही गाना होना चाहिए।

आइए जानते हैं 'डांस प्लस' के सभी सीज़न के विजेताओं के बारे में-

1. 'डांस प्लस' सीज़न 1 (2015) :

'डांस प्लस' का पहला सीज़न 26 जुलाई 2015 को शुरू हुआ था। राघव जुयाल द्वारा होस्ट किए जाने वाले इस शो में धर्मेश यलैंडे, सुमीत नागदेव, और शक्ति मोहन बतौर मेंटोर थे, जबकि रेमो डिसूजा सुपर जज थे। शो को नालासोपारा के रहने वाले 'वी कंपनी (V Company)' नमक एक नृत्य समूह ने जीता था। धर्मेश येलेंडे के निर्देशन में वी कंपनी ने ट्रॉफी के साथ 25 लाख रुपए और एक मारूती सुजुकी स्विफ्ट कार भी जीती थी।

2. 'डांस प्लस' सीजन 2 (2016) :

'डांस प्लस' का दूसरा सीजन 22 जुलाई 2016 को शुरू हुआ। इस सीजन का ऑडिशन 3 मई 2016 से 26 मई 2016 तक भारत के कई शहरों में हुए थे। शो को टीम धर्मेश के तनय मल्हारा ने जीता था। शो में पुरस्कार के तौर पर 14 साल के तनय को ट्रॉफी के साथ 25 लाख नगद और एक हुंडई कार ईनाम में दी गई थी। तनय के अलावा टॉप 3 में शो के बाकी दो कंटेस्टेंट पीयूष भगत और सुशांत खत्री रहे थे। इस सीजन के वाइल्ड रिपर क्रू पहले रनर-अप, पीयूष भगत सेकंड रनरअप और सुशांत खत्री तीसरे रनर-अप रहे।

3. 'डांस प्लस' सीजन 3 (2017) :

'डांस प्लस' का तीसरा सीजन 1 जुलाई 2017 को शुरू हुआ था। इस सीजन को टीम पुनीत टीम के बीर राधा शेरपा ने डांस प्लस का तीसरा सीजन जीता। बिर को इनाम के तौर पर 25 लाख रुपए और एक कार मिली है। बिर राधा शेरपा अपने यूनिक डांस स्टाइल से जजों के दिलों को जीता। इस सीजन में अमरदीप सिंह नट पहले रनर अप, आर्यन पात्रा दूसरे रनर अप और शिवानी और तरुण तीसरे रनर अप बने।

4. 'डांस प्लस' सीजन 4 (2018) :

'डांस प्लस' के सीज़न 4 की शुरुआत 6 अक्टूबर 2018 को शुरू हुआ था। शो इस सीजन को राघव जुयाल और सुगंधा मिश्रा ने किया था। इस सीजन को टीम पुनीत के चेतन सालुंके ने डांस प्लस का चौथा सीजन जीता। शो के दौरान पुरस्कार के तौर पर गोल्डन ट्रॉफी के साथ ही उन्होंने 25 लाख रुपये का नकद जीता था।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com