लम्बे समय तक दूरदर्शन का चेहरा रही नीलम शर्मा कह चली सबको अलविदा

दूरदर्शन में वरिष्ठ संवाददाता और न्यूज़ एंकर के तौर पर 20 साल का सफर पूरा करने वाली नीलम शर्मा 50 साल की उम्र में कैंसर से लड़ते हुए दुनिया को कह गई अलविदा।
नीलम शर्मा कह चली सबको अलविदा
नीलम शर्मा कह चली सबको अलविदा Neha Shrivastava - RE

राज एक्सप्रेस। आप और हम बचपन से जिन एंकर नीलम शर्मा के द्वारा समाचार सुनते आये है, या यूं कहा जाये कि, जब टीवी का मतलब ही दूरदर्शन हुआ करता था। तब के समय से न्यूज़ बताने के लिए हम जिन्हे जानते है वो खुले बालों वाली एक एंकर जिनकी छवि आज भी आँखों के सामने आ जाती हो। वो एंकर और संवाददाता नीलम शर्मा अब इस दुनिया को अलविदा कह चली है। नीलम शर्मा के निधन की जानकारी दूरदर्शन न्यूज ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर ट्वीट करके दी।

कौन थी नीलम शर्मा :

नीलम शर्मा ने दूरदर्शन और दूरदर्शन न्यूज़ में वरिष्ठ संवाददाता और न्यूज़ एंकर के रूप में लम्बे समय तक काम किया था। उन्होंने दूरदर्शन में अपने करियर की शुरुआत 1995 में की थी। उन्होंने अपने 20 साल के कार्यकाल में तेजस्विनी और बड़ी चर्चा समेत कई बड़े कार्यक्रर्मो में काम किया। तेजस्विनी कार्यक्रम के तहत उन्होंने भारत की दूरदराज की महिलाओं को खबरों से परिचित कराया। जिसके कारण कई औरते, जो सिर्फ नीलम शर्मा के वजह से ही समाज के लोगों की रोल मॉडल बन चुकी है। यह कई मिडिया संस्थानों में विजिटिंग फैकल्टी के रूप में भी कार्य कर चुकी थीं।

जीवन परिचय :

नीलम शर्मा का जन्म 1969 को हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के भोरंज के गांव भलवानी में हुआ था, वह वही की रहने वाली थीं। उनके स्वर्गवासी पिता का नाम आरसी शर्मा था वह सेना में लेखा अधिकारी के तौर पर कार्य करते थे। नीलम शर्मा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के लेडी श्रीराम कॉलेज फॉर वूमेन से स्नातक की शिक्षा प्राप्त कर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से डिप्लोमा किया था। वह IIMC के साल 1989-90 बैच की छात्रा थीं। उनके पति का नाम अनिल कपूर है और उनकी एक 15 साल की बेटी भी है।

कैसे हुआ निधन :

नीलम शर्मा का स्वास्थ्य ख़राब हो जाने के बाद उनका दो महीने तक नई दिल्ली एम्स हॉस्पिटल से इलाज चला, परन्तु वहां के डॉक्टर उनकी बीमारी समझ ही नहीं पाए। ठीक न होने पर उन्होंने नोएडा के एक अस्पताल में इलाज कराया। वहां उन्हें पता चला कि, वह कैंसर से पीड़ित है। स्वास्थ्य खराब रहने के कारण उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया। परन्तु उन्होंने दिनांक 17/08/2019 को दुनिया को अलविदा कह दिया। इनका अंतिम संस्कार 17/08/2019 शाम छह बजे दिल्ली के निगम बोध घाट पर किया गया।

पुरस्कार द्वारा सम्मानित :

  • आधी आबादी वीमेन अचीवर्स अवार्ड 2010
  • मीडिया महारथी 2013
  • KPS गिल फेयरनेस जर्नलिस्ट पुरस्कार
  • नारी शक्ति पुरस्कार 2019

नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित :

नीलम शर्मा को इसी साल 8 मार्च 2019 में राष्ट्रपति द्वारा "नारी शक्ति पुरस्कार" से सम्मानित किया गया था। आपने कई बार लोगों को राष्ट्रपति द्वारा पुरस्कृत होते देखा होगा। आमतौर पर जब किसी को पुरस्कृत किया जाता है, तब उन्हें किसी के द्वारा स्टेज पर बुलाया जाता है और पुरस्कार दिया जाता है, लेकिन जब एंकर नीलम शर्मा को राष्ट्रपति द्वारा पुरस्कृत किया जाना था, तब ऐसा नहीं हुआ। उनके लिए बहुत ही गौरव की बात यह थी कि, वुमंस डे के मौके पर उन्हें स्वयं ही अपना नाम एनाउंस करना था।

Neelum Sharma Died
Neelum Sharma DiedKavita Singh Rathore -RE

उन्होंने कुछ इन शब्दों में अपना नाम संबोधित किया, उन्होंने कहा "आज मैं शुश्री नीलम शर्मा DD News में वरिष्ठ एंकर संवाददाता हूँ। मैंनेअपने जीवन में महिला अधिकारों के संरक्षण एवं सशक्तिकरण हेतु कार्य किया है। मैं आपकी अनुमति से यह पुरस्कार ग्रहण करना चाहूंगी।" इसके अलावा भी उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में कई योगदान दिए है।

हर कोई दे रहा है श्रद्धांजलि :

नीलम शर्मा की मृत्यु से पूरे मीडिया जगत में शोक की लहर है। उनका हर चाहने वाला उनकी मृत्यु की खबर से दुखी है और साथ ही उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है। भले ही वो हम सब के बीच न रहे, लेकिन जब-जब न्यूज़ एंकर की बात आएगी तब-तब उन्हें याद किया जाएगा। कई लोगों ने उन्हें अपने ट्विटर हेंडल पर भी श्रद्धांजलि अर्पित की। ऑल इंडिया रेडिओ (आकाशवाणी) ने भी अपने ट्वविटर हेंडल पर उन्हें कुछ लाइनें लिख कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके अलावा प्रसार भारती के अध्यक्ष ए सूर्य प्रकाश ने भी अपने ट्वविटर हेंडल पर नीलम शर्मा को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा कि, वह नीलम शर्मा के निधन की खबर से बहुत शॉक्ड हूँ।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com