फिल्म 'दीनदयाल-एक युगपुरुष' का ट्रेलर हुआ लांच

बॉलीवुड: कल पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जन्मदिवस के मौके पर उनकी लाइफ पर बनी फिल्म 'दीनदयाल-एक युगपुरुष' का ट्रेलर मुंबई में लांच किया गया। यह फिल्म पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन को दर्शाती है।
'दीनदयाल-एक युगपुरुष' का ट्रेलर
'दीनदयाल-एक युगपुरुष' का ट्रेलरSudha Choubey - RE

हाइलाट्स :

  • 'दीनदयाल-एक युगपुरुष' का ट्रेलर मुंबई में लांच

  • पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जीवन पर आधारित

  • इलाहाबाद के आंग्लो-बंगाली कॉलेज हुई फिल्म की शूटिंग

  • फिल्म की प्रोडूयसर रेशम साहू हैं और कार्यकारी निर्माता मणिकांत झा हैं

राज एक्सप्रेस। कल पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का जन्मदिवस था और उसी मौके पर उनकी लाइफ पर बनी फिल्म 'दीनदयाल-एक युगपुरुष' का ट्रेलर मुंबई में लांच किया गया। इस लांच इवेंट में फिल्म के एक्टर्स इमरान हाशमी, दीपिका चिखलिया, निखिल पितले, निर्माता रेशम साहू, लेखक धीरज मिश्रा, निर्देशक मनोज गिरि और एसोसिएट डायरेक्टर केशव कुमार प्रेजेंट थे।

कैसी है फिल्म :

'दीनदयाल उपाध्याय-एक युगपुरुष' ग्रेट लीडर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की लाइफ और देश के प्रति उनके प्रेम और जज्बे को दर्शाती एक बेहतरीन फिल्म है। फिल्म की शूटिंग इलाहाबाद के आंग्लो-बंगाली कॉलेज, नैनी, झुंसी और मुंबई में भी की गई है।फिल्म को प्रोडूयस एरियस क्रिएटिव्स के बैनर तले किया गया है, फिल्म को डायरेक्ट मनोज गिरि ने किया है। केशव कुमार फिल्म के असोसिएट डायरेक्टर है। फिल्म के राइटर और डिज़ाइनर धीरज मिश्रा व यशोमति देवी है। फिल्म की प्रोडूयसर रेशम साहू हैं और कार्यकारी निर्माता मणिकांत झा हैं।

स्टार कास्ट :

एक्ट्रेस अनीता राज काफी समय बाद इस फिल्म में नजर आएंगी। एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया फिल्म में प्रमुख भूमिका में हैं। इसके अलावा अनिल रस्तोगी, इमरान हस्नी, बलिंदर सिंह, प्रशांत राय, निखिल पिताले, शिप्रा रस्तोगी, राजीव मिश्रा, अभय शुक्ला, श्याम शर्मा, वीरेंद्र मिश्रा, सोहम मैती, दीपिका वर्मा, रणजीत झा, तनज़ीम आलम, आदिशा उपाध्याय और अनीता सहगल भी नजर आएंगी। अविनाश कुमार फिल्म के लाइन प्रोडूयसर हैं।

प्रोडूयसर रेशम साहू का कहना :

ट्रेलर लांच पर मौजूद प्रोडूयसर रेशम साहू ने कहा, "हमारी फिल्म आज कल के यंगस्टर्स को पंडित दीनदयाल की ज़िंदगी से परिचय कराएगी। फिल्म में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के संघर्ष को बख़ूबी दिखाया गया है और इसी लिए हमने उनके जन्मदिन पर उनकी फिल्म का ट्रेलर रिलीज करने का फैसला किया।"

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com