सुशांत सिंह के वीडियो शेयर किए जाने पर भड़कीं दीपिका, कही यह बात

सुशांत सिंह राजपूत की मौत से उनके फैंस और परिवार वालों को बहुत धक्का लगा है। उनके निजी जीवन के वीडियोज वायरल होने से बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका खुश नहीं हैं।
Deepika Padukone News
Deepika Padukone NewsSocial Media

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत से उनके फैंस और परिवार वालों को बहुत धक्का लगा है। उनके निधन के बाद से सोशल मीडिया पर उनकी कई पुरानी वीडियोज लगातार वायरल हो रही हैं। ये वीडियोज सुशांत सिंह के शूटिंग, डांस परफॉर्मेंस और इनमें उनकी कुछ पर्सनल वीडियोज भी शामिल हैं। उनके निजी जीवन के वीडियोज और फोटोज वायरल होने से बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण खुश नहीं हैं। हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए नाराजगी जाहिर की है।

यह है मामला:

आपको बता दें कि, हाल ही में एक पैपराजी ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में सुशांत का एक वीडियो साझा किया था, जिसमें उनकी पार्थिव देह को श्मशान घाट ले जाया जा रहा था। कैप्शन में लिखा गया था, "प्लीज ध्यान दें। मेरे फोटो और वीडियो मेरी लिखित मंजूरी के बगैर किसी भी प्लेटफॉर्म पर पोस्ट नहीं किया जा सकता।"

दीपिका ने लगाई फटकार:

दीपिका ने इस पोस्ट पर यूजर को फटकार लगाते हुए उन्होंने इसके कमेंट बॉक्स में लिखा, "सही है। लेकिन आपके लिए यह ठीक है कि, आप वीडियो बनाते हैं और न केवल उसे पोस्ट करते हैं, बल्कि संभवतः मोनेटाइज भी करते हैं। वह भी उनके या उनके परिवार की लिखित सहमति के बगैर।"

हेल्थ को लेकर किया पोस्ट:

बता दें कि, दीपिका पादुकोण खुद भी सुशांत सिंह राजपूत की मौत से बेहद दुखी हैं। उन्होंने मेंटल हेल्थ को लेकर लोगों में जागरुकता फैलाने की अपनी मुहिम को रफ्तार दी है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने अपनी एक पोस्ट में लिखा था, "मानसिक तनाव से गुजर चुके इंसान के तौर पर मैं मदद के लिए आगे आने और समस्या को साझा करने पर जोर देती हूं। बात कीजिए, कम्युनिकेट कीजिए, एक्सप्रेस कीजिए और मदद मांगिए। याद रखें कि, आप अकेले नहीं हैं। हम सब साथ हैं। और सबसे जरूरी बात कि यहां उम्मीद है।"

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co