सुशांत सिंह पर अभिषेक कपूर का खुलासा, केदारनाथ के बाद खोए-खोए रहते थे

सुशांत सिंह राजपूत ने सुसाइड के बाद उनके फैंस सदमे में हैं। 'केदारनाथ' के डायरेक्टर अभिषेक कपूर ने सुशांत से जुड़ी कुछ बातों का खुलासा किया है।
sushant singh rajput news
sushant singh rajput newsSocial Media

सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड के बाद उनके फैंस से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री सदमे में है। सोशल मीडिया के जरिए सभी फैंस उन्हें याद कर रहे हैं। वहीं कुछ उनके करीबी और फिल्मी सितारे उनके पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी कुछ अनकही बातों का खुलासा कर रहे हैं, तो वहीं कुछ सितारे उनकी मौत का जिम्मेदार बॉलीवुड में नेपोटिज्म को कारण बताया जा रहा है। इन सबके बीच फिल्म 'केदारनाथ' के डायरेक्टर अभिषेक कपूर ने सुशांत से जुड़ी कुछ बातों का खुलासा किया है, जिसको सुनने के बाद सभी हैरान हैं।

अभिषेक कपूर ने किया खुलासा:

हाल ही में 'केदारनाथ' के निर्देशक अभिषेक कपूर ने सुशांत सिंह राजपूत से जुड़ी कुछ बातों का खुलासा किया है। डायरेक्टर अभिषेक कपूर ने बताया कि, 'केदारनाथ' की रिलीज के बाद से ही वह खोए-खोए रहते थे। इसके साथ ही अभिषेक कपूर ने बताया कि केदारनाथ की शूटिंग के दौरान उन्हें काफी चिंता थी, क्योंकि मीडिया ने उनके बारे में बहुत कुछ लिखा था। फिल्म की रिलीज के बाद जिस तरह से सारा अली खान को प्यार मिल रहा था, उतना सुशांत सिंह राजपूत को नहीं मिल पाया।

करीब 50 बार बदला था अपना नंबर:

अभिषेक कपूर ने सुशांत सिंह राजपूत के बारे में बात करते हुए कहा, "मैंने उनसे करीब डेढ़ साल से बातचीत नहीं की है। उन्होंने अपना नंबर करीब 50 बार बदला होगा।" मुझे याद है कि, जब 'केदारनाथ' रिलीज हुई थी, तो मीडिया ने सुशांत पर ही निशाना साधना शुरू कर दिया था।

मुझे नहीं मालूम कि, क्या हुआ। सुशांत यह साफ देख सकता था कि, उन्हें उस तरह का प्यार नहीं मिल पा रहा है, क्योंकि हर कोई सारा के बारे में बातें करता था। वह मुझसे भी बातें नहीं करते थे। वह खोए-खोए रहते थे। मैंने उन्हें दोबारा मैसेज किया, ये आखिरी मैसेज था, जो मैंने उन्हें किया था।"

बता दें कि, सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून, 2020 को मुंबई में अपने जीवन का अंत कर लिया। रिपोर्ट के अनुसार, वह पिछले 6 महीनों से अवसाद में थे और इसी का इलाज करा रहे थे। उनकी अचानक मौत ने पूरी फिल्म इंडस्ट्री को झकझोर कर रख दिया और उनके प्रशंसकों को अभी भी अविश्वास नहीं हो रहा हैं। सुशांत ने कोई सुसाइड नोट नहीं छोड़ा है और उनके फैन्स समझने की कोशिश कर रहे हैं कि, उन्होंने ऐसा क्यों किया।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com