बर्थडे पर अल्लू अर्जुन ने दिया फैंस को तोहफा,पुष्पा का पोस्टर जारी

अल्लू अर्जुन ने अपने जन्मदिन के खास मौके पर उनके करियर की सबसे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट में से एक 'पुष्पा' की घोषणा की।
पुष्पा का पोस्टर जारी
पुष्पा का पोस्टर जारीSocial Media

राज एक्सप्रेस। साउथ के स्टाइलिस्ट स्टार अल्लू अर्जुन आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। जन्मदिन के खास मौके पर उनके करियर की सबसे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट में से एक 'पुष्पा' की घोषणा की गई है। इसकी जानकारी खुद अल्लू अर्जुन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी है।

पोस्टर किया शेयर:

इस फिल्म को हिंदी और पैन इंडिया सहित पांच भाषाओं में एक साथ रिलीज किया जाएगा। मेकर्स ने अलग-अलग भाषाओं में फिल्म का पहला लुक पोस्टर साझा किया है। एक्टर ने भी अपने जन्मदिन पर प्रशंसकों को तोहफा देते हुए अपने सोशल मीडिया पर पोस्टर साझा किया है।

अल्लू अर्जुन ने किया ट्वीट:

अभिनेता अल्लू अर्जुन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर फिल्म का पोस्टर शेयर किया है। उन्होंने पोस्टर को शेयर करते हुए ट्वीट लिखा, "पहला लुक और मेरी अगली फिल्म का टाइटल 'पुष्पा' इसको सुकुमार गारू ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म के लिए बहुत एक्साइटेड हूं। आशा करता हूं आप सबको यह फिल्म बहुत अच्छी लगेगी।"

जानकारी के अनुसार, अल्लू अर्जुन इस फिल्म में एक्ट्रेस रश्मिका मंदना नजर आएंगी। वहीं, इस फिल्म का निर्देशन सुकुमार कर रहे हैं। इससे पहले अल्लू अर्जुन और निर्देशक सुकुमार इससे पहले आर्या और आर्या 2 जैसी सुपरहिट फिल्में लेकर आ चुके हैं।

अल्लू अर्जुन का जन्म:

अल्लू अर्जुन का जन्म साउथ जाने माने फिल्म प्रोड्यूसर और डिस्ट्रीब्यूटर अल्लू अरविंद के घर 8 अप्रैल 1982 को हुआ था। उनके चाचा चीरंजीवी, पवन कल्याण, भाई अल अल्लू सतीश और चचेरे भाई राम चरण साउथ इंडस्ट्री के बड़े नाम हैं।

करियर की शुरुआत:

साल 2003 में साउथ सिनेमा में कदम रखने वाले अल्लू अर्जुन अपने 17 सालों के करियर में महज 23 ‌फिल्मों में काम किया है। वो भी तब जब उनकी कई फिल्मों को अवॉर्ड मिले हैं।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर ।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com