क्या आप जानते हैं भारत के इन रैपर्स के असली नाम

क्या आपको पता है आपके फेवरेट सिंगर्स और रैपर्स (यो यो हनी सिंह, इसोबॉय बादशाह, बोहेमिया) के असली नाम क्या है। आइए जानते हैं इन सभी रैपर्स के असली नाम क्या है।
हनी सिंह, इसोबॉय बादशाह, बोहेमिया के असली नाम
हनी सिंह, इसोबॉय बादशाह, बोहेमिया के असली नामSudha Choubey - RE

राज एक्सप्रेस। यो यो हनी सिंह, इसोबॉय बादशाह, बोहेमिया कोई परिचय के मोहताज नहीं हैं। ये हैं इण्डिया और बॉलीवुड के टॉप रैपर्स में से एक हैं, ये सभी रैपर्स इसी नाम से फिल्म इंडस्ट्री में जाने-जाते हैं। क्या आपको पता है आपके फेवरेट सिंगर्स और रैपर्स के असली नाम क्या है। आइए जानते हैं इन सभी रैपर्स के असली नाम क्या है।

रैपर्स और उनके असली नाम-

1. यो यो हनी सिंह :

यो यो हनी सिंह ने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखते ही फैंस के दिलों में खास जगह बना ली है। वो रैप करने के साथ गाना लिखते और कम्पोज भी करते हैं। भले ही हनी सिंह के गाने की लिरिक्स थोड़े कंट्रोवर्सी होते है, लेकिन उन्होंने अपनी तगड़ी फैन फॉलोविंग तैयार कर ली है। बता दें कि, जिसे सब यो यो हनी सिंह के नाम से जानते हैं, दरअसल उनका असली नाम हिर्देश सिंह है।

हनी सिंह का असली नाम
हनी सिंह का असली नाम

2. बादशाह :

इससबोय रैपर और सिंगर बादशाह अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म 'खानदानी शफाखाना' से बतौर एक्टर डेब्यू कर रहें हैं। बता दें कि, बादशाह का असली नाम आदित्य प्रताप सिंह सिसोदिया है। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अपने नाम बदलने का कारण बताया था, उन्होंने बताया था कि, अगर वो हर गाने में अपना पूरा नाम रखते तो गाना खतम हो जाता और नाम चलता रहता। इस वजह से उन्होंने अपना नाम बदलकर इससबोय बादशाह रख लिया।

इसोबॉय बादशाह का असली नाम
इसोबॉय बादशाह का असली नाम

3. रफ़्तार :

जिन्हें हम सभी रफ़्तार के नाम से जानते हैं उनका असली नाम दिलीन नायर है। रफ़्तार को दादा साहेब फाल्के इटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवार्ड से नवाजा जा चुका है। एक इंटरव्यू के दौरान खुद रफ़्तार ने अपने नाम बदलने की वजह बताई थी। उन्होंने कहा था कि, रैपर होने के नाते आपको सुधार करने में अच्छा होना चाहिए जैसे कि, आप मुझे एक शब्द देते हैं और मुझे इसे जल्दी से गाना है और फिर तुकबंदी से मतलब निकलना है। यही वजह है की मैंने अपना नाम बदलकर रफ़्तार कर लिया।

रफ़्तार का असली नाम
रफ़्तार का असली नाम

4. बोहेमिया :

रैपर बोहेमिया ने साल 2012 में अपना एक एलबम रिलीज किया था और वो रातों रात स्टार बन गए थे, बोहेमिया भारत के रैपिंग इंडस्ट्री में सुपरस्टार में से एक हैं। रैपर बोहेमिया का असली नाम रॉजर डेविड है।

बोहेमिया का असली नाम
बोहेमिया का असली नाम

5. एमीवे बंटाई :

रैपर एमीवे बंटाई गाने वीडियो अक्सर यूट्यूब पर ट्रेंड में रहती हैं। बता दें कि, एमीवे बंटाई का असली नाम बिलाल शेख है, लेकिन वो खुद को शाहरुख शेख और एमीवे बंटाई के नाम से पुकारना पसंद करते हैं। एमीवे बंटाई मुंबई के रहने वाले हैं। सिर्फ 23 साल की उम्र में उन्होंने खूब नेम और फेम हासिल कर लिया है।

एमीवे का असली नाम
एमीवे का असली नाम

6. हार्ड कौर :

भारत में मेल रैपर्स ज्यादा है, लेकिन इसी बीच कुछ ऐसी ही फीमेल रैपर्स हैं, जिन्होंने अपने टैलेंट के दम पर इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई है। हार्ड कौर एक ऐसे फीमेल रैपर हैं, जिन्होंने अपने मेहनत के दम पर इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई है। उन्होंने एक ग्लॉसी, पार्टी अभी बाकि है, पैसा फेक जैसे गानें काफी चार्टबस्टर हैं। हार्ड कौर के असली नाम की बात करें तो, उनका असली नाम तरण कौर ढ़िल्लन था, जिसे बाद में उन्होंने अपना नाम चेंज कर दिया।

हार्ड कौर का असली नाम
हार्ड कौर का असली नाम

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com