हाइलाइट्स :
'नागिन 4' का फर्स्ट प्रोमो जारी।
एकता कपूर ने किया किया शेयर।
उठा मेल किरदार के चेहरे से पर्दा।
जैस्मिन और निया का शानदार लुक।
राज एक्सप्रेस। कलर्स का सबसे पसंदीदा शो में से एक 'नागिन 4' का फर्स्ट प्रोमो रिलीज कर दिया गया है। इस शो का पहला प्रोमो निर्माता, निर्देशक एकता कपूर ने सोशल मीडिया पर जारी कर दिया है। साथ ही शो में निया शर्मा और जैस्मिन भसीन के अलावा मेल किरदार का भी खुलासा किया गया है। दर्शकों के एक्साइटमेंट लेवल को बढ़ाते हुए एकता कपूर ने 'नागिन 4' का प्रोमो रिलीज कर दिया है।
विजयेंद्र कुमेरिया भी आएंगे नजर :
शो में इस बार निया शर्मा, जैस्मिन भसीन के साथ विजयेंद्र कुमेरिया लीड रोल में नजर आएंगे। पिछले कुछ समय से शो के मेल लीड को लेकर कई नाम सामने आ चुके थे, लेकिन अब प्रोमो ने यह साफ कर दिया है कि, शो में टीवी एक्टर विजयेंद्र कुमार की एंट्री हो चुकी है।
क्या दिखाया है प्रोमो में :
सामने आये प्रोमो में निया शर्मा मार्केट में मंदिर के बाहर होती हैं, जहां एक गुंडा आकर उन्हें परेशान करता है। उसके बाद एंट्री होती है एक्टर विजेंद्र कुमेरिया की जो उन्हें बचाता है। बचाने के बाद वह जैसे ही निया का दुपट्टा उठाता है, वहां से एक सांप निकलता है, जिसे देखकर वो हैरान हो जाते हैं। वह सांप कोई और नहीं बल्कि, जैसमीन भसीन होती हैं। इसके बाद विजेंद्र एक बड़ा सा दरवाजा खोलता है, जिसमें निया और जैसमीन उनकी तरफ चलते हुए आती हैं। निया और जैसमीन के साथ एक बड़ा सांप आता है, जो उन्हें डंसने की कोशिश करता है।
एकता कपूर ने शेयर किया प्रोमो :
आपको बता दें कि, एकता कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 'नागिन 4' का प्रोमो शेयर किया है। उन्होंने प्रोमो शेयर करते हुए लिखे है, "नागिन- भाग्य का जहरीला खेल। जल्द ही।" शो को इस बार नागिन 'भाग्य का जहरीला खेल' नाम दिया गया है।
2015 में शुरू हुआ नागिन :
आपको बता दें कि, नागिन कलर्स का सबसे पॉपुलर शो है, जो हमेशा टीआरपी लिस्ट में नंबर वन पर रहता है। टीआरपी में सबसे आगे रहने वाला एकता कपूर का शो नागिन 2015 में शुरू हुआ था। नागिन के पहले सीजन में अभिनेत्री मौनी रॉय, अर्जुन बिजलानी और अदा खान नजर आए थे। इस शो को सबसे ज्यादा टीआरपी मिली थी। शो का दूसरा सीजन 2016 अक्टूबर में शुरू हुआ था। इस सीजम में अर्जुन बिजलानी की जगह करणवीर बोहरा नजर आए थे। कुछ समय पहले नागिन का तीसरा सीजन खत्म हुआ है। इस सीजन में अनीता हसनंदानी, सुरभि ज्योति और पर्ल वी पुरी मुख्य भूमिका में नजर आए थे। अब शो का चौथा सीजन दिसंबर में शुरू होने वाला है।
ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर ।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।