खेल की दुनिया-मनोरंजक कहानियों से प्रशंसकों को लुभा रहा यूरोस्पोर्ट इंडिया

डिस्कवरी का प्रीमियम खेल चैनल यूरोस्पोर्ट इंडिया खेल की दुनिया से मनोरंजक मानव कहानियों के जरिए प्रशंसकों को लुभा रहा है।
खेल की दुनिया-मनोरंजक कहानियों से प्रशंसकों को लुभा रहा यूरोस्पोर्ट इंडिया
खेल की दुनिया-मनोरंजक कहानियों से प्रशंसकों को लुभा रहा यूरोस्पोर्ट इंडियाSyed Dabeer Hussain - RE

राज एक्सप्रेस। डिस्कवरी का प्रीमियम खेल चैनल यूरोस्पोर्ट इंडिया खेल की दुनिया से मनोरंजक मानव कहानियों के जरिए प्रशंसकों को लुभा रहा है। चैनल की ओर से स्पोर्ट डॉक्यूमेंट्री को बढ़ावा देने वाले '10 हफ्ते - 20 डॉक्यूमेंट्री' अभियान की शुरुआत के साथ प्रशंसकों को मनोरंजक मानव कहानियों से रूबरू कराया जा रहा है।

10 सप्ताह तक चलने वाले इस अभियान में प्रत्येक सप्ताहांत में 2 एपिसोड दिखाए जाएंगे जो यूरोस्पोर्ट इंडिया का खुद को क्रिकेट, गोल्फ, टेनिस, फुटबॉल और मुक्केबाजी जैसी विभिन्न प्रकार की खेल शैलियों में विश्व स्तरीय खेल खिताब केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओर कदम होगा। एमी नामांकित स्पोर्ट्स डॉक्यूमेंट्री सीरीज ' बीइंग सेरेना ' के साथ इस महीने की शुरुआत में यह अभियान शुरू हुआ था, जिसके बाद पूर्व विश्व नंबर एक टेनिस चैंपियन सेरेना विलियम्स के जीवन के यादगार पलों पर एक एपिसोड दिखाया गया था।

' बीइंग सेरेना ' के पांच एपिसोड के बाद ' व्हाट किल्ड माराडोना ' दिखाया गया, जिसने माराडोना के असाधारण जीवन पर गहराई से नजर डाली गयी । साथ ही अर्जेंटीना की राजधानी में उनकी बुरी तरह से अकाल मृत्यु के कारण पर विस्तृत कहानी पेश की गई।

यूरोस्पोर्ट इंडिया के प्रमुख विजय राजपूत ने कहा, '' हमने लगातार यूरोस्पोर्ट इंडिया की विश्व स्तरीय खेल खिताब केंद्र के रूप में स्थापना के अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित किया है। 10 हफ्ते - 10 डॉक्यूमेंट्री जैसे नए अभियान के साथ हम अपने भावुक खेल समुदायों के लिए विभिन्न खेल शैलियों से मनोरंजक डॉक्यूमेंट्री ला रहे हैं। "

डिस्क्लेमर : यह आर्टिकल न्यूज एजेंसी फीड के आधार पर प्रकाशित किया गया है। इसमें राज एक्सप्रेस द्वारा कोई संशोधन नहीं किया गया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com