मशहूर मामाजी ने मीनाक्षी संग लिए सात फेरे
मशहूर मामाजी ने मीनाक्षी संग लिए सात फेरे Social Media

छोटे पर्दे से मशहूर हुए मामाजी ने मीनाक्षी संग लिए सात फेरे

छोटे पर्दे से मशहूर हुए कामेडियन, एंकर, अभिनेता परितोष त्रिपाठी ने शुक्रवार को पिथौरागढ़ निवासी मीनाक्षी के साथ विवाह कर बंधन में बंध गए।

राज एक्सप्रेस। छोटे पर्दे से मशहूर हुए मामाजी कामेडी का तड़का लगाने वाले कामेडियन, अभिनेता परितोष त्रिपाठी शुक्रवार को पिथौरागढ़ निवासी मीनाक्षी के साथ विवाह कर बंधन में बंध गए। कामेडियन परितोष त्रिपाठी ने छोटे परदे से लेकर बड़े परदे तक अपना हाथ आजमाया हैं। बता दें कि, सुपर डांसर शो से लोकप्रियता प्राप्त करने वाले मामाजी की शायरी वाली रील्स पर भी लोगो ने प्यार दिखाया। अभिनेता परितोष त्रिपाठी का अतरक्षिया रिसार्ट में विवाह संपन्न हुआ। अभिनेता परितोष त्रिपाठी मीनाक्षी संग बीते दिन शादी के बंधन में बंध गए। जिसमे जाने माने कई चेहरे नजर आये।

पंकज त्रिपाठी पूरे परिवार संग हुए शामिल :

इस दौरान अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने अपने दोस्त परितोष त्रिपाठी की शादी के शुभावसर पर अपने पूरे परिवार के साथ शिरकत की। आपको बता दें कि मिर्जापुर से लोकप्रियता प्राप्त करने वाले पंकज त्रिपाठी को देखने के लिए शादी में आये लोगो की भीड़ इकहट्टी हो गई , वहां मौजूद लोगो को जैसे ही सेलेब्स के आने की खबर मिली तो वहां सारे लोग उनकी बस एक झलक पाने के लिए उतारू हो गए।

रियलिटी डांस शो में एंकरिंग समेत जज भी हुए शामिल :

परितोष त्रिपाठी की शादी में उनके सबसे चर्चित शो सुपर डांसर शो के साथी एंकर ऋत्विक धनजानी(Rithvik Dhanjani) और उसी शो में जज रह चुकीं गीता कपूर समेत अन्य सेलेब्स भी शामिल हुए। वहीं कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी भी विवाह में शामिल हुए। बिहार गोपालगंज के रहने वाले परितोष त्रिपाठी रियलिटी डांस शो में एंकरिंग के लिए मशहूर हैं। परितोष वर्ष 2018 में काशी इन सर्च आफ गंगा व फिल्म लूडो में अभिनय कर चुके हैं और अभी के हाल फिलहाल के उनके शो केस तो बनता है। टीवी शो हंसी का तड़का, न बोले तुम ना मैने कुछ कहा, पिया रंगरेज, झप्पी जेड जैसे कई टीवी सीरियलों में भी काम किया है।

पंकज त्रिपाठी दिखे पहाड़ी अंदाज में :

परितोष त्रिपाठी की प्री-वेडिंग फंक्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी दिखाई दी। जहां कई सेलिब्रिटी ने उन्हें बधाई भी दी। तस्वीर में परितोष की पत्नी मीनाक्षी और अभिनेता पंकज त्रिपाठी नजर आए। पंकज त्रिपाठी वर-वधू को आशीर्वाद देते हुए पहाड़ की टोपी लगाए दिखे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com