फरहान अख्तर का ऐलान- 'सोशल मीडिया पर विरोध का समय अब खत्म'

बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर ने बुधवार को कहा कि, वह नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए सड़क पर उतरेंगे, क्योंकि सिर्फ सोशल मीडिया पर गुस्सा जाहिर करने का वक्त अब निकल चुका है।
फरहान अख्तर का ऐलान- 'सोशल मीडिया पर विरोध का समय अब खत्म'
फरहान अख्तर का ऐलान- 'सोशल मीडिया पर विरोध का समय अब खत्म'Social Media

राज एक्सप्रेस। नागरिकता संशोधन बिल जब से सामने आया है, तबसे लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। देशभर में इस बिल का विरोध किया जा रहा है और अब पिछले कुछ दिनों से बॉलीवुड के कई सितारें भी इस बहस में शामिल हो गए हैं। बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर ने बुधवार को कहा कि, वह नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए सड़क पर उतरेंगे, क्योंकि सिर्फ सोशल मीडिया पर गुस्सा जाहिर करने का वक्त अब निकल चुका है।

ट्वीट कर कही यह बात :

बता दें कि, बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर ने ट्वीट किया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। नागरिकता संशोधन कानून के लिए किए ट्वीट में फरहान अख्तर ने लिखा कि, सोशल मीडिया पर विरोध करने का समय खत्म हो गया है। फरहान अख्तर ने अपने ट्वीट में नागरिकता संशोधन कानून और नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटीजन से जुड़ी एक फोटो भी पोस्ट की। इसमें बताया कि, लोगों को इस कानून के खिलाफ आंदोलन क्यों करना चाहिए।

फरहान अख्तर ने फोटो को पोस्ट करते हुए लिखा, "यहां आपको जानने की जरूरत है कि, ये प्रदर्शन क्यों जरूरी हैं। आप सभी से 19 तारीख को क्रांति मैदान, मुंबई में मिलते हैं। सिर्फ सोशल मीडिया पर विरोध करने का समय अब खत्म हो चुका है।" फरहान अख्तर के अलावा एक्टर जावेद जाफरी ने भी ट्वीट कर एक पोस्ट की, जिसमें उन्होंने लोगों से अगस्त क्रांति मैदान आने का अनुरोध किया।

ये सितारें भी दे रहें है अपना रिएक्शन :

बता दें कि, फरहान अख्तर के अलावा स्वरा भास्कर, ऋचा चड्ढा, जावेद जाफरी, जीशान अय्यूब, सयानी गुप्ता, पुलकित सम्राट, रेणुका श्हाणे और हुमा कुरैशी, निर्देशक अनुराग कश्‍यप, अनुभव सिन्‍हा जैसी कई हस्तियां नागरिकता संशोधन कानून पर अपना रिएक्शन दे रही हैं।

प्रदर्शन के बीच अमित शाह का बड़ा बयान :

वहीं, विरोध प्रदर्शन के बीच गृह मंत्री अमित शाह का बड़ा बयान सामने आया है। दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान अमित शाह ने कहा कि, कुछ भी हो इस कानून को देश भर में लागू किया जाएगा और मोदी सरकार सुनिश्चित करेगी कि, इन शरणार्थियों को भारतीय नागरिकता हासिल हो।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर ।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com