सुशांत सिंह फिल्म
सुशांत सिंह फिल्मSocial Media

सुशांत सिंह के जीवन पर फिल्म बनाने का ऐलान, सामने आया पोस्टर

सुशांत सिंह राजपूत के निधन से सभी लोग सदमे में हैं। अब उनके जीवन और मौत की मिस्ट्री पर एक फिल्म का भी ऐलान हो चुका है। फिल्म का पोस्टर रिलीज किया जा चुका है।

सुशांत सिंह राजपूत के निधन से सभी लोग सदमे में हैं, अभी भी किसी को विश्वास नहीं हो रहा है कि, सुशांत ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। सुशांत ने बीते रविवार को फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। उनके निधन के बाद सोशल मीडिया पर लोग उन्हें न्याय दिलाने की मांग कर रहे हैं। वहीं अब उनके जीवन और मौत की मिस्ट्री पर एक फिल्म का भी ऐलान हो चुका है। फिल्म का पोस्टर रिलीज किया जा चुका है।

सुशांत के जीवन पर बनेगी फिल्म:

सुशांत सिंह के सुसाइड मामले में मुंबई पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। इन सब के बीच सुशांत सिंह राजपूत के जीवन पर फिल्म की घोषणा की गई है। इस फिल्म का निर्माता विजय शेखर गुप्ता करेंगे, उन्होंने फिल्म की घोषणा कर सभी को चौंका दिया है। फिल्म की घोषणा होने के बाद उनके फैंस काफी एक्साइटेड हैं।

सामने आया पोस्टर:

फिल्म निर्माता विजय शेखर ने सुशांत सिंह के जीवन पर फिल्म बनाने की घोषणा के साथ फिल्म का पोस्टर भी जारी किया है। उनके द्वारा बनाये जा रहे फिल्म का नाम 'सुसाइड और मर्डर' है। इस पोस्टर के सामने आने के बाद से ही लोग इस फिल्म को लेकर उत्सुक नजर आ रहे हैं। हालांकि पोस्टर में इस बात का खुलासा नहीं किया है कि, फिल्म सुशांत सिंह के जीवन पर बन रही है। अब देखना ये है कि, ये फिल्म कब तक तैयार हो जाती है।

निर्माता ने कही यह बात:

फिल्म के बारे में निर्माता का कहना है कि, वे फिल्म इंडस्ट्री में बड़े सितारों और प्रोडक्शन हाउस के एकाधिकार को खत्म करने के लिए यह फिल्म बना रहे हैं। क्योंकि नए लोगों को इंडस्ट्री में मौजूद 'गैंग' के कारण कभी अवसर नहीं मिलते हैं।

वहीं सुशांत की फिल्मों के बारे में उनके क्लोज फ्रेंड और प्रोड्यूसर कमल जैन ने हाल ही में कहा कि, सुशांत के हाथ में तीन से अधिक फिल्में थीं। यह फिल्में लॉकडाउन के बाद फ्लोर पर जानी थीं। रूमी जाफरी की फिल्म के अलावा कमल ने उनकी बड़ी फिल्मों पर चर्चा की। जिस पर वे जल्द ही काम शुरू करने वाले थे।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com