फिल्म 'MiMi' हुई रिलीजिंग डेट से पहले रिलीज

अभिनेत्री कृति सेनन और अभिनेता पंकज त्रिपाठी की कुछ फनी और कुछ इमोशनल फिल्म Mimi रिलीजिंग डेट से पहले ही रिलीज हो गई है। इस बारे में जानकारी देने के लिए पंकज त्रिपाठी और कृति सेनन ने लाइव सेशन किया।
फिल्म MiMi हुई रिलीजिंग डेट से पहले रिलीज
फिल्म MiMi हुई रिलीजिंग डेट से पहले रिलीजSyed Dabeer Hussain - RE

राज एक्सप्रेस। बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री कृति सेनन और मिर्जापुर से फेम कमाने वाले कालीन भईया अभिनेता पंकज त्रिपाठी की आने वाली फिल्म 'मिमी' (Mimi) इन दिनों काफी चर्चा में हैं। बीते दिन इस फिल्म का फर्स्ट लुक और टीजर जारी होने के बाद से फैंस को इस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतज़ार था। क्योंकि, यह कुछ फनी और कुछ इमोशनल फिल्म लग रही है, लेकिन अब खबर यह है कि, फिल्म Mimi रिलीजिंग डेट से पहले ही रिलीज हो गई है। इस बारे में जानकारी देने के लिए पंकज त्रिपाठी और कृति सेनन ने इंस्टाग्राम पर लाइव सेशन किया।

Mimi रिलीज से पहले हुई रिलीज :

दरअसल, पंकज त्रिपाठी और कृति सेनन की आगामी फिल्म 'Mimi' 30 जुलाई को नेटफ्लिक्स और जियो सिनेमा पर रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब चर्चा है कि, यह फिल्म लीक हो गई है यानी समय से पहले ही नेटफ्लिक्स पर रिलीज कर दी गई है। बताते चलें, इस फिल्म का पहला पोस्टर 9 जुलाई को सामने आया था। इसके समय से पहले रिलीज होने की जानकारी देने के लिए सोमवार की शाम पंकज त्रिपाठी और कृति सेनन ने इंस्टाग्राम पर लाइव सेशन किया। उन्होंने एक साथ आकार इस फिल्म को समय से पहले रिलीज करने की घोषणा की। इस बारे में जानकारी देते हुए पंकज त्रिपाठी ने कहा,

'मिमी हमारे लिए बहुत ही खास फिल्म है। इसलिए हमारी टीम ने सोचा की आज ये फिल्म देखी जाए। फिर हमें ख्याल आया कि आप सब भी तो हमारा परिवार ही हैं। तो आपके बिना ये फिल्म खास कैसे हो सकती है। इसलिए मिमी को समय से पहले रिलीज कर दिया गया है। होता है ना जैसे कोई बच्चा टाइम से दो-चार दिन पहले आ जाए, वैसे ही। तो आप भी जाएं और सपरिवार देखें हम भी देखनें जा रहे हैं। और एक और बात आज हमारी टीम में दो लोगों का जन्मदिन भी है तो यहां डबल सेलिब्रेशन है। हमारे निर्माता दिनेश विजन और दूसरी मिमी यानी कीर्ति का तो हम जा रहे हैं सेलिब्रेट करने आप भी फिल्म देखें। धन्यवाद।'

पंकज त्रिपाठी, अभिनेता

फिल्म में दिखेंगे यह सितारे :

बताते चलें, इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी और कृति सेनन मुख्य भूमिका में नजर आने वाले है। इनके अलावा फिल्म में आपको मनोज पाहवा और सुप्रिया पाठक भी अहम किरदार में ही दिखेंगे हैं। यह फिल्म लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी है। इस फिल्म की कहानी एक युवा लड़की की कहानी है, जो एक अमेरिकन कपल के लिए सरोगेट मदर बनती है, लेकिन बाद में वेह बच्चे को लेने से मना कर देते है। फिल्म का ट्रेलर लोगों को काफी पसंद आया था। इस फिल्म में कृति सेनन और पंकज त्रिपाठी पति-पत्नी की भूमिका में नजर आने वाले है। जबकि, इससे पहले वह पिता-बेटी का रोल निभा चुके हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com