फिल्मफेयर अवार्ड' में लगा बॉलीवुड हस्तियों का मेला

3 दिसंबर को मुंबई में फिल्मफेयर ग्लैमर एंड स्टाइल अवॉर्ड्स का आयोजन हुआ। इसमें बॉलीवुड की कई जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की।
फिल्मफेयर ग्लैमर एंड स्टाइल अवॉर्ड्स
फिल्मफेयर ग्लैमर एंड स्टाइल अवॉर्ड्स Social Media

राज एक्सप्रेस। वर्ष का सबसे बड़ा फैशन कार्निवल फिल्मफेयर ग्लैमर एंड स्टाइल अवार्ड्स का आगाज हो चुका है। हर साल की तरह, इस साल भी बॉलीवुड की सबसे लोकप्रिय और खूबसूरत हस्तियों ने रेड कार्पेट पर अपनी अदाएं बिखेरी। बता दें कि, 3 दिसंबर को मुंबई में फिल्मफेयर ग्लैमर एंड स्टाइल अवॉर्ड्स का आयोजन हुआ। इसमें बॉलीवुड की कई जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की।

इन सितारों ने बिखेरा जलवा :

अवार्ड नाइट में कुछ बॉलीवुड सुंदरियों मौनी रॉय, नुसरत भरूचा, अदा शर्मा और वेना हुसैन, अनन्या पांडे, मलाइका अरोड़ा, अनुष्का शर्मा, रकुल प्रीत सिंह, कियारा आडवाणी, राजकुमार राव, सैफ अली खान, आयुष्मान खुराना सहित अन्य सितारें अपने जलवे बिखरते हुए नजर आए। आइए जानते हैं किस अभिनेत्री ने अपने लुक से लोगों के होश उड़ाए और किन अभिनेत्रियों का लुक देखकर टूटा फैंस का दिल।

मलाइका अरोड़ा :

मलाइका अरोड़ा अपने फिटनेस और लुक्स की वजह से हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। इसी कारण फिल्मफेयर ग्लैमर एंड स्टाइल अवार्ड्स 2019 में उन्हें 'डीवा ऑफ द ईयर' अवॉर्ड्स से नवाजा गया। मलाइका अरोड़ा ग्रे शिमरी ड्रेस में दिखाई दीं। मलाइका अरोड़ा ने व्हाइट बेल्ट के साथ ड्रेस को कैरी किया था। उनकी ये ड्रेस फैशन डिजाइनर Atelier Zhura द्वारा डिजाइन किया गया है। इस लुक के साथ उन्होंने मिनिमल मेकअप और ग्लोसी लिपस्टिक के साथ पौनीटेल बनाई हुई थी। इस लुक में वह बेहद खूबसूरत नजर आईं।

अनन्या पांडे :

बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे को फिल्मफेयर ग्लैमर एंड स्टाइल अवार्ड्स 2019 में 'Emerging Face of Fashion' यानी फैशन का उभरता हुआ चेहरा अवॉर्ड से नवाजा गया है। अनन्या पांडे इस दौरान 'I Love Pretty ब्रांड' के ऑफ शोल्डर मिडी ड्रेस में नजर आईं। इस लुक के साथ उन्होंने लाइट मेकअप और बालों को मिडिल पार्ट करते हुए बिल्कुल स्ट्रेट किए हुए थे। अन्नया पांडे की ड्रेस तो काफी खूबसूरत व सेक्सी थी, लेकिन उनका हेयरस्टाइल खास इम्प्रेशन नहीं जमा पाया। अनन्या पांडे की फिल्म की बात करें, तो उनकी फिल्म 'पति पत्नी और वो' 6 दिसंबर को रिलीज होने वाली है।

कियारा आडवाणी :

अभिनेत्री कियारा आडवाणी भी इस दौरान रेड कार्पेट पर येलो शिमरी ड्रेस में नजर आईं। कर्वी बॉडी फ्लॉन्ट करने के साथ वे खुद को काफी कॉन्फिडेंट महसूस कर रही थीं। कियारा आडवाणी को फिल्मफेयर ग्लैमर एंड स्टाइल अवार्ड्स 2019 में 'Hotstepper of the Year'अवॉर्ड से नवाजा गया।

वरुण धवन संग नजर आईं आलिया भट्ट
वरुण धवन संग नजर आईं आलिया भट्टSudha Choubey - RE

वरुण धवन संग नजर आईं आलिया भट्ट :

वहीं आलिया भट्ट, वरुण धवन संग नजर आईं। आलिया ने लाइट कलर की ड्रेस पहनी हुई थी। बेबी पिंक डीप नेक और ब्लैक थाई हाई स्लिट ड्रेस में वे बेहद खूबसूरत नजर आईं। वह इस इवेंट में काफी क्यूट स्टाइल में नजर आईं। इस दौरान आलिया को 'मोस्ट स्टाइलिश स्टार' अवॉर्ड से नवाजा गया।

रकुल प्रीत सिंह :

साउथ इंडस्ट्री से बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी शानदार एक्टिंग के झंडे गाड़ चुकी एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह इस दौरान बहुत ही खूबसूरत लुक में दिखाई दीं। उन्होंने अवार्ड फंक्शन में Dany Atrache Couture डीप नेक फ्लोरल पीच कलर का नेक गाउन पहना हुआ था। इसके अलावा वो अपने लुक्स के कारण चर्चा में बनी रहती हैं।

सैफ अली खान :

सैफ अली खान भी इस इवेंट में एक अलग अंदाज में दिखाई दिए। आपको बता दें कि, सैफ अली खान की फिल्म ‘जवानी जानेमन’ रिलीज होने को तैयार है।

अनुष्का शर्मा :

अभिनेत्री अनुष्का अपनी सादगी से हर किसी को इंप्रेस कर लेती हैं। उन्हें इस दौरान 'मोस्ट ग्लैमरस स्टार' से नवाजा गया। अनुष्का ने इस दौरान Marmar Halim के कलेक्शन का थाई स्लिट गाउन पहना था। इस लुक के साथ अनुष्का ने स्मोकी आइज, न्यूड लिपस्टिक और बालों को स्ट्रेट किया हुआ था।

सनी लियोनी :

मुंबई में आयोजित 'फिल्मफेयर ग्लैमर एंड स्टाइल अवार्ड्स' के मौके पर बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी भी पहुंचीं।

बहन के साथ दिखीं कृति सेनन :

कृति सेनन ने अपनी बहन के साथ अवार्ड नाइट में एंट्री ली। इस दौरान कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन पेरेट ग्रीन कलर के गाउन में नजर आईं, वहीं कृति सेनन इस दौरान ब्लैक शिमरी गाउन में बहुत ही शानदार अंदाज में नजर आईं।

हॉट लुक में दिखीं मौनी रॉय :

टीवी जगत से बॉलीवुड की दुनिया तक अपने जलवे बिखेरने वाली मौनी रॉय रेड कारपेट पर बेहद ही हॉट लुक में नजर आईं। उन्होंने डीप नेक रेड गाउन पहना हुआ था। इसके साथ उन्होंने मिनिमल मेकअप, लिपस्टिक और बालों को कर्ल किया हुआ था। मौनी रॉय का ये किलर लुक बेहद खूबसूरत है।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर ।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co