जिया खान आत्महत्या मामले पर अंतिम सुनवाई होगी कल
जिया खान आत्महत्या मामले पर अंतिम सुनवाई होगी कल Kavita Singh Rathore - RE

जिया खान आत्महत्या मामले में कल अंतिम सुनवाई, फैसले के बाद होगा दूध का दूध और पानी का पानी

जिया खान आत्महत्या केस की जांच CBI द्वारा की जा रही थी। यह मामला अब CBI की विशेष अदालत में हैं और इस पर अंतिम सुनवाई कल होगी। जिससे साफ़ हो जाएगा कि, आखिर यह मामला हत्या का था या आत्महत्या का।

राज एक्सप्रेस। अभिनेत्री जिया खान की मौत को 10 साल पूरे होने को हैं, लेकिन अब तक इस मामले की गुत्थी सुलझी नहीं है। हालांकि, जिया की मौत 3 जून 2013 को आत्महत्या करने से हुई थी। इस मामले में उनके बॉयफ्रेंड और अभिनेता आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली का नाम आरोपी के तौर पर सामने आया था। इस मामले में उन्हें जेल भी जाना पड़ा था। यह मामला जिया की मां राबिया द्वारा दायर किया गया था। जिया की मां ने सूरज पंचोली पर हत्या का आरोप लगते हुए मामला दर्ज किया था। इस केस की जांच CBI द्वारा की जा रही थी। यह मामला अब CBI की विशेष अदालत में हैं और इस पर अंतिम सुनवाई कल होगी। जिससे साफ़ हो जाएगा कि, आखिर यह मामला हत्या का था या आत्महत्या का।

जिया खान आत्माहत्या मामले में अंतिम सुनवाई होगी कल :

दरअसल, अभिनेत्री जिया खान की मौत को लेकर आज तक लोगों के मन में कई प्रश्न है। क्योंकि, यह आज तक साबित नहीं हो पाया कि यह एक हत्या थी। हालांकि, साल 2016 में जांच के आत्महत्या होने इ बात साफ़ हो गई थी। इसके बाद सूरज पंचोली पर जिया की मां ने आत्महत्या करने के लिए उकसाने का आरोप लगाया था। जिसे कोर्ट ने सही माना था। इस मामले में अब अभिनेता सूरज पंचोली के खिलाफ CBI की विशेष अदालत ने अपना अंतिम फैसला सुरक्षित रख लिया है। जिसकी सुनवाई कल शुक्रवार (28 अप्रैल 2023) की सुबह 10.30 बजे होगी और दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।

क्या था मामला ?

सूरज पंचोली, अभिनेता आदित्य पंचोली और ज़रीना वहाब के बेटे हैं। जिया खान उनकी गर्लफ्रेंड थी। यह केस साल 2013 में जिया खान के अपार्टमेंट में उनके मृत पाए जाने के बाद से शुरू हुआ था। इसके बाद यह मामला आत्महत्या का बताया गया था। हालांकि, इस मामले में अलग बात यह थी कि, जिया ने यह आत्महत्या अपनी मर्जी से नहीं की थी, उन्हें ऐसा करने के लिए उकसाया गया था, जिसका आरोप सूरज पंचोली पर लगा था।

CBI ने शुरू की थी जांच :

जिया खान की मां राबिया खान के आरोपों और याचिका पर इस मामले की जांच शुरू हुई थी। जिया की मां का कहना था कि, उनकी बेटी जिया की मौत आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या है। इस मामले में सूरज पंचोली की गिरफ्तारी 10 जून 2013 को हुई थी। हालांकि, 3 सप्ताह से भी कम समय में वह जमानत पर रिहा हो गए थे। इसके बद यह मामला CBI को सौंप दिया गया। CBI ने इस मामले की जांच जुलाई 2014 से शुरू की थी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com