रिया चक्रवर्ती को रेप-मर्डर की धमकी देने वाले के खिलाफ FIR दर्ज

Rhea Chakraborty: बीते दिनों रिया को रेप और जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया था, जिसके बाद रिया ने दो यूजर्स के खिलाफ FIR दर्ज कराई है।
Rhea Chakraborty
Rhea ChakrabortySocial Media

Rhea Chakraborty: बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से उनकी रुमर्ड गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती सुर्खियों में बनी हुईं हैं। सुशांत के निधन के बाद से रिया सोशल मीडिया यूजर के निशाने पर आ गई हैं। उन्हें सोशल मीडिया पर काफी समय से ट्रोल किया जा रहा है। बीते दिनों रिया को सोशल मीडिया पर रेप और जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया था। अब इस मामले में रिया ने सख्त कदम उठाए हैं। हाल ही में खबर आई है कि, रिया ने दो यूजर्स के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। उनके द्वारा की गई शिकायत के बारे में खुद पुलिस ने जानकारी दी है।

हाल ही में रिया ने कुछ दिन पहले अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए बताया कि, उन्हें रेप और जान से मारने की धमकी मिल रही है। इसके लिए उन्होंने साइबर क्राइम से आवश्यक कार्रवाई की मांग की थी। वहीं, अब इस मामले में रिया चक्रवर्ती की शिकायत पर सांताक्रूज पुलिस स्टेशन में दो इंस्टाग्राम अकाउंट होल्डर्स के खिलाफ अश्लील संदेश भेजने और धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

पोस्ट शेयर करते हुए रिया ने कैप्शन में लिखा, "मुझ पर तमाम तरह के आरोप लगाए गए, मैं चुप रही... मुझे कातिल कहा गया, मैं चुप रही... मैं शर्म में चुप रही..." उन्होंने धमकी देने वाले शख्स @mannu_raaut पर निशाना साधते हुए कहा कि, लेकिन मेरी चुप्पी आपको यह बताने का अधिकार कैसे देती है कि, अगर मैं आत्महत्या नहीं करूंगी तो मेरा रेप और मर्डर कर दिया जाएगा।

दर्ज हुई शिकायत:

रिया की शिकायत के बाद सांताक्रूज पुलिस स्टेशन में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उन दो शख्स पर भद्दे मैसेज और धमकी देने का आरोप लगा है। इस बारे में एक पुलिस अफसर ने बताया है कि, रिया चक्रवर्ती के कहने पर दो इंस्टाग्राम होल्डर्स के खिलाफ सांताक्रूज पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। बताया गया है कि आईपीसी की धारा 507, 509 और आईटी एक्ट की धारा 66 के तहत ये शिकायत दर्ज की गई है।

गौरतलब है कि, अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती सुशांत के निधन के बाद से खासा परेशान हैं। लेकिन जब सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ कई आपत्तिजनक बातें बोली गईं, तब एक्ट्रेस का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने यूजर्स की क्लास लगा दी। वैसे इस साइबर बुलिंग के खिलाफ बॉलीवुड भी एकजुट खड़ा नजर आ रहा है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com