ये कंटेस्टेंट्स बन सकते हैं बिग बॉस 16 का हिस्सा
ये कंटेस्टेंट्स बन सकते हैं बिग बॉस 16 का हिस्साSocial Media

दिव्यांका त्रिपाठी से लेकर जन्नत जुबैर तक, ये सितारें हो सकते हैं बिग बॉस 16 के कंटेस्टेंट

इस बार शो में कई बदलाव किए गए हैं। साथ ही ऐसे कंटेस्टेंट्स का नाम इस सीजन में शामिल किया जा सकता है जिन्हें लोग बहुत पसंद करते हैं।

राज एक्सप्रेस। बिग बॉस संभवत: भारत का सबसे विवादित रियलिटी शो रहा है। यही वजह है कि इस शो को सबसे ज्यादा टीआरपी भी मिलती है। पिछले कुछ सीजन्स की तरह ही इस बार भी सलमान खान इस शो को होस्ट करने वाले हैं।

हालांकि इस बार शो में कई बदलाव किए गए हैं। साथ ही ऐसे कंटेस्टेंट्स का नाम इस सीजन में शामिल किया जा सकता है जिन्हें लोग बेहद पसंद करते हैं। जानिए इनके बारे में :

दिव्यांका त्रिपाठी : स्टार प्लस पर ये है मोहब्बतें फेम और मां के रूप में फेमस दिव्यांका त्रिपाठी का नया रूप इस बार बिग बॉस में दर्शकों को देखने को मिल सकता है। ऐसी खबरें हैं कि दिव्यांका का बिग बॉस 16 में कंटेस्टेंट के रूप में आना लगभग पक्का है।

जन्नत जुबैर : सोशल मीडिया पर अपने अभिनय और अदाकारी से सबका दिल जीतने वाले जन्नत जुबैर का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है।

शिवांगी जोशी : शिवांगी को हम उनके रियल नाम से कम और 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' कि नायरा के नाम से अधिक जानते हैं। वे भी इस सीजन में नजर आ सकती हैं।

माही विज : मशहूर एंकर जय भानुशाली की वाइफ और टीवी एक्ट्रेस माही विज भी इस शो में दिखाई दे सकती हैं। उनके पहले जय भी बिग बॉस में रह चुके हैं।

मुनमुन दत्ता : TMKOC की बबीता जी यानि मुनमुन दत्ता को भी इस सीजन के लिए अप्रोच किया गया है, जिसके बाद माना जा रहा है कि वे भी इस शो का हिस्सा बन सकती हैं।

मुनव्वर फारुकी : मुनव्वर ने कुछ दिनों पहले ही एक्ट्रेस कंगना रनौत के रियलिटी शो लॉकअप का पहला सीजन अपने नाम किया था। जिसके बाद अब उनके बिग बॉस 16 में भी नजर आने के कयास लगाए जा रहे हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com