राज एक्सप्रेस। रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा बॉलीवुड की सबसे लोकप्रिय जोड़ी में से एक हैं। अक्सर दोनों को एक साथ स्पॉट किया जाता है। जेनेलिया ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें आप देख सकते हैं कि, जेनेलिया और रितेश एक दूसरे से कितना प्यार करते हैं।
वीडियो को पसंद कर रहें है फैंस :
जेनेलिया और रितेश के इस वीडियो को उनके फैंस काफी पसंद कर रहें है। 18 घंटे में इस वीडियो को 14 मिलियन से ज्यादा लोगों ने पसंद किया है। जेनेलिया ने अपने पति के साथ जो खास बॉन्डिंग शेयर की है, उसकी खूब चर्चा हो रही है। जेनेलिया ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "It’s never too late to tie a knot"
कैसा है वीडियो :
वायरल हो रहे इस वीडियो में रितेश देशमुख, जेनेलिया के गले में लाल रंग की टाई बांधते हुए नजर आ रहे हैं। रितेश क्रिसमस के लिए जेनेलिया के लुक को पूरा करने में उनकी मदद करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में जेनेलिया बहुत खुश दिख रहीं हैं और वह अलग-अलग इशारे देकर अपनी खुशी को जाहिर कर रही है। इसलिए रितेश का पूरा ध्यान टाई पर है। उसके चेहरे पर इशारा दर्शाता है कि, वह कितनी दृढ़ता से एक टाई का निर्माण कर रहा है। इस वीडियो को रितेश देशमुख ने भी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।
10 साल डेटिंग के बाद की थी शादी :
रितेश और जेनिलिया पहली बार 2002 में अपनी पहली फिल्म 'तुझे मेरी कसम' की शूटिंग के लिए मिले थे। इसी बीच दोनों में प्यार हो गया। दोनों ने 10 साल की डेटिंग के बाद 2012 में शादी कर ली। उन दोनों के दो बेटे हैं।
रितेश देशमुख की आने वाली फिल्में :
रितेश देशमुख की फिल्मों के बारे में बात की जाए, तो उनकी सबसे हालिया फिल्म 'मरजावां' रिलीज हुई थी। मिलाप जावेरी द्वारा निर्देशित, उनके साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा, तारा सुतारिया और रकुल प्रीत सिंह मुख्य भूमिका में थे। उसके बाद वह मल्टीस्टार फिल्म 'हाउसफुल 4' में भी दिखाई दिए। जल्द ही वह 'बागी -3' में एक महत्वपूर्ण भूमिका में दिखाई देंगे। फिल्म में उनके साथ टाइगर श्रॉफ, श्रद्धा कपूर और दिशा पाटनी हैं।
ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर ।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।