कल शुक्रवार को मुंबई में '12वां गोल्ड अवार्ड' आयोजित किया गया। इस दौरान टीवी के कई सेलेब्स को उनके काम की सराहना करते हुए, अवॉर्ड दे कर उन्हें सम्मानित किया गया।
हाइलाइट्स :
मुंबई '12वां गोल्ड अवार्ड' का आयोजन।
टीवी के कई सेलेब्स को किया गया सम्मानित।
मेजबानी के तौर पर नकुल मेहता, बरखा सेनगुप्ता और परितोष त्रिपाठी आए नज़र।
सनी लियोनी को भी मिला अवार्ड।
राज एक्सप्रेस। सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार समारोहों में से एक -12वां गोल्ड अवार्ड कल शुक्रवार (11 अक्टूबर 2019) को मुंबई में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम की मेजबानी नकुल मेहता, बरखा सेनगुप्ता और परितोष त्रिपाठी ने की। इस दौरान टीवी के कई सेलेब्स को उनके काम की सराहना करते हुए, अवॉर्ड दे कर उन्हें सम्मानित किया गया।