हाइलाइट्स :
हिना खान की डेब्यू फिल्म Hacked रिलीज डेट।
तरण आदर्श ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी।
फिल्म साइबर अपराध के इर्द-गिर्द घूमती है।
विक्रम भट्ट का अगला प्रोजेक्ट।
राज एक्सप्रेस। एक्ट्रेस हिना खान छूटे पर्दे पर सीरियल से सभी का दिल जीतने के बाद अब फिल्म में डेब्यू करने जा रही हैं। हाल ही में विक्रम भट्ट ने यह घोषणा की थी कि, वह हिना खान के साथ फिल्म Hacked (हैक्ड) बनाने जा रहे हैं। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और इसकी रिलीज डेट की भी घोषणा हो चुकी है।
इस दिन रिलीज होगी फिल्म :
हिना खान विक्रम भट्ट की फिल्म Hacked (हैक्ड) में जल्द ही नजर आने वाली हैं। यह फिल्म अगले साल 31 जनवरी 2020 को रिलीज होगी। थ्रिलर फिल्म में डिजिटल और सोशल मीडिया के डार्क साइड को दिखाया गया है। यह फिल्म Hacked साइबरक्राइम पर आधारित है। फिल्म में दिखाया जाएगा कि किस तरह, हर चीज सोशल मीडिया पर शेयर करना आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है। हिना खान फिल्म में एक ग्लैमरस फैशन मैगजीन की एडिटर बनी हैं।
तरण आदर्श ने दी जानकारी :
फिल्म क्रिटिक्स एनालिस्ट तरण आदर्श ने फिल्म से हिना खान का लुक शेयर करते हुए रिलीज डेट की जानकारी दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "Hacked 31 जनवरी 2020 को रिलीज हो रही है। फिल्म में हिना खान, रोहन शाह, मोहित मल्होत्रा और सिड मक्कर अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। फिल्म को अमर पी ठक्कर और कृष्णा भट्ट प्रोड्यूस कर रहे हैं।"
हिना खान के साथ दिखेंगे ये कास्ट :
फिल्म में हिना खान के अलावा रोहन शाह, मोहित मल्होत्रा, सिड मक्कर जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। आपको बता दें कि, हिना खान आखिरी बार टीवी सीरियल 'कसौटी जिंदगी के' में नजर आईं थी। वह 'ये रिश्ता क्या कहलाता है', 'खतरों के खिलाड़ी' और 'बिग बॉस' में भी नजर आ चुकी हैं।
ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर ।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।