राज कपूर की होली सेलिब्रेशन का बॉलीवुड स्टार्स को रहता था इंतजार
राज कपूर की होली सेलिब्रेशन का बॉलीवुड स्टार्स को रहता था इंतजारSocial Media

राज कपूर की होली सेलिब्रेशन का बॉलीवुड स्टार्स को रहता था इंतजार

होली पर रंगों की मौजमस्ती तो सबको अच्छी लगती है, वो चाहे आम इंसान हो या बॉलीवुड सेलिब्रिटीज हों सभी को इस त्योहार का खासा इंतजार रहता है।

राज एक्सप्रेस। होली पर रंगों की मौजमस्ती तो सबको अच्छी लगती है, वो चाहे आम इंसान हों या बॉलीवुड सेलिब्रिटीज हों सभी को इस त्योहार का खासा इंतजार रहता है। वहीं अगर बॉलीवुड की होली की बात होती है, तो कपूर फैमिली की होली याद आती है। कपूर फैमिली की होली का सेलिब्रेशन इस कदर होता था, जिसका इंतजार बॉलीवुड स्टार्स को बेसब्री से रहता था।

फिल्म इंडस्ट्री को रहता था इंतजार :

राज कपूर की होली के किस्से आज भी मशहूर हैं। राजकपूर की होली कई मायनो में खास हुआ करती थी। पृथ्वीराज कपूर से शुरू हुई होली मनाने की परंपरा राज कपूर तक चली। राज कपूर के जमाने में पूरी फिल्म इंडस्ट्री को सालभर होली सेलिब्रेशन का इंतजार रहता था। राज कपूर के होली सेलिब्रेशन में इंडस्ट्री का हर छोटा बड़ा कलाकार होली खेलने के लिए आता था।

इस तरह से मानते थे होली :

राज कपूर की होली सेलिब्रेशन में आने वाले लोगों का स्वागत उन पर रंग से भरी बालटी डालकर किया जाता था। साथ ही उन्हें रंग के पूल में भी डाला जाता था। इसके बाद ढोल-मजीरों के साथ गीतों का कार्यक्रम शुरू होता था। राज कपूर इसे अपनी फैमिली और फिल्म इंडस्ट्री के लोगों के साथ गीत गाकर मनाया करते थे। कपूर परिवार के होली सेलिब्रेशन में नरगिस, वैजयंती माला, अमिताभ बच्चन, श्रीदेवी, दिलीप कुमार, मनोज कुमार, शत्रुघ्न सिन्हा, रेखा जैसे बॉलीवुड के सभी दिग्गज स्टार्स शामिल होते थे।

इस तरह से मानते थे कपूर फैमिली होली
इस तरह से मानते थे कपूर फैमिली होलीSocial Media

राज कपूर के निधन के बाद बंद हुई राज कपूर की होली :

आपको बता दें कि, 1988 में राज कपूर के निधन के साथ ही आरके स्टूडियो की होली की परंपरा भी खत्म हो गई। राज कपूर के भाई और बेटों ने सेलिब्रेशन को आगे बढ़ाने में कोई इंटरेस्ट नहीं लिया। अब बस कपूर फैमिली की होली की यादगार बातें ही बची हैं।

हिंदी सिनेमा में राजकपूर का बड़ा योगदान :

हिंदी सिनेमा को विश्व स्तर पर शोहरत दिलाने में राजकपूर का बहुत बड़ा योगदान है। उनकी फिल्में जितनी भारत में लोकप्रिय थीं, उतनी ही उनकी लोकप्रिय रूस और जापान में थीं। उन्होंने हिंदी सिनेमा को ऊंचाई देने के लिए हर वो प्रयास किए, जो उस जमाने में कोई सोच भी नहीं सकता था।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर ।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com