हाइलाइट्स:
राज एक्सप्रेस। इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी अवॉर्ड्स 2019 (IIFA Awards 2019) का आगाज़ हो चुका है। इस अवार्ड फंक्शन में बॉलीवुड सितारों ने समां बांध दिया। इस बार यह अवार्ड फंक्शन इंडिया में आयोजित किया गया है। आइफा में सितारों की महफिल भी सज चुकी है और साथ ही इस अवार्ड फंक्शन के विनर की भी घोषणा हो चुकी है।
दीपिका पादुकोण की ड्रेस ने खींचा ध्यान :
आईफा अवार्ड फंक्शन में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की ड्रेस ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। दीपिका ने इस अवार्ड फंक्शन में पर्पल कलर के गाउन में नजर आई, जो चर्चा का विषय बन गया।
रणवीर सिंह :
IIFA 2019 में रणवीर सिंह को 'सर्वश्रेष्ठ अभिनेता' (पुरूष) पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्हें संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' में अलाउद्दीन खिलजी की भूमिका के लिए सम्मानित किया गया। इस दौरान रणवीर की ड्रेस कोर्ट ने सबको हैरान कर दिया।
आलिया भट्ट :
आलिया भट्ट को IIFA 2019 में 'बेस्ट एक्ट्रेस' (फीमेल) का अवॉर्ड बॉलीवुड फिल्म राज़ी में उनके दमदार अभिनय के लिए उन्हें सम्मानित किया गया। इस दौरान आलिया बहुत गॉर्जेस लुक में नजर आईं।
सलमान खान नई एक्ट्रेस के साथ आए नज़र :
इस अवॉर्ड नाइट में सलमान खान एक्टर महेश मांजरेकर की बेटी सई मांजरेकर के साथ पहुंचे थे। सलमान खान अपनी दबंग 3 की हीरोइन के साथ आईफा अवॉर्डस में पहुंचे और दोनों ने साथ-साथ पोज दिया।
ईशान खट्टर :
IIFA 2019 में ईशान खट्टर को 'बेस्ट डेब्यू' (मेल) का पुरस्कार मिला।
सारा अली खान:
सारा अली खान आईफा 2019 में 'बेस्ट डेब्यू' (फीमेल) बॉलीवुड फिल्म केदारनाथ के लिए सम्मानित किया गया।
अभिनेता जगदीप :
दिग्गज अभिनेता जगदीप को IIFA 2019 में 'आउटस्टैंडिंग कंट्रीब्यूशन टू इंडियन सिनेमा अवार्ड' से सम्मानित किया गया। वह अपने बेटों जावेद, नावेद और उनके पोते के साथ मंच पर शामिल हुए थे।
विक्की कौशल :
अपनी एक्टिंग के दम पर युवाओं के दिलों पर राज करने वाले अभिनेता विक्की कौशल IIFA 2019 के दौरान अपनी 'बेस्ट सपोर्टिंग रोल' (मेल) ट्रॉफी के साथ मंच पर उपस्थित हुए।
इन सितारों ने दी परफॉर्मेंस :
रणवीर सिंह ने रात की शुरूआत भीड़ में खड़े रहते हुए मेरी गली में गाने की प्रस्तुति देकर की
प्रतिभाशाली अभिनेत्री माधुरी दीक्षित मंच पर परफॉर्मेंस देते हुए
सलमान खान मंच पर परफॉर्मेंस देते हुए-कैटरीना कैफ परफॉर्मेंस देते हुए
विक्की कौशल परफॉरमेंस देते हुए
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।