इमरान खान और उनकी पत्नी अवंतिका मलिक
इमरान खान और उनकी पत्नी अवंतिका मलिकSocial Media

इमरान खान और अवंतिका की शादी का चौंकाने वाला खुलासा, क्यों आई रिश्ते में दरार?

इमरान खान और उनकी पत्नी अवंतिका मलिक पिछले कुछ महीनों से अलग-अलग रह रहें हैं, जिसने तलाक की अफवाहों को जन्म दिया। अवंतिका ने इमरान का पाली हिल निवास छोड़ दिया है। क्या है इनके अलग होने की सच्चाई?

हाइलाइट्स :

  • इमरान खान और अवंतिका मलिक अलग-अलग रह रहें हैं

  • साल 2011 में हुई थी शादी

  • चार साल से घर बैठे हैं इमरान खान

  • बच्चो के साथ मां घर रह रहीं हैं अवंतिका

राज एक्सप्रेस। आमिर खान के भतीजे इमरान खान और उनकी पत्नी अवंतिका मलिक पिछले कुछ महीनों से अलग-अलग रह रहें हैं, जिसने तलाक की अफवाहों को जन्म दिया। दोनों ही 2011 में शादी के बंधन में बंधे थे। अवंतिका ने इमरान खान का पाली हिल निवास छोड़ दिया है और काफी महीनों से अपनी माँ के साथ रह रही हैं। किसी को नहीं पता कि, दोनों के अलग होने के पीछे क्या कारण है। पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस जोड़े के बेहद करीबी एक सूत्र ने इस बारे में विस्तार से बात की है कि, दोनों अलग क्यों हुए।

ये है अलग होने की वजह :

पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस जोड़े के बेहद करीबी एक सूत्र ने उनके ब्रेक अप के बारे में कुछ चौंकाने वाला खुलासा किया है। सूत्र ने कहा है कि, इमरान खान और अवंतिका के अलगाव का कारण रोज-रोज का झगड़ा है। घर दोनों के लड़ने का प्लेटफार्म बन गया था।

चार साल से घर बैठे हैं इमरान खान :

सूत्र ने बताया कि, इमरान खान पिछले चार साल से घर पर बैठे हुए हैं, कुछ भी काम नहीं कर रहें हैं। फिर इमरान ने निर्देशक बनना चाहा, पर वह एक शॉर्ट फिल्म 'धर्मा 2.0' बना सके। सूत्र के मुताबिक, असफलता के बाद इमरान काफी चिड़चिड़े हो गए। उन्हें छोटी-छोटी बात पर गुस्सा आने लगा था। घर की पैसों की सारी बचत खत्म हो गई। इसके बाद अवंतिका ने अपने परिवार से मदद मांगी।"

Imraan Khan Family
Imraan Khan FamilySudha Choubey - RE

रोज-रोज की बहस से बच्चे पर असर :

सूत्र के मुताबिक, घर के हालात बिगड़ने के बाद दोनों के बीच रोज बहस होने लगी। उनका घर बहस का प्लेटफार्म बन गया। अवंतिका ने महसूस किया कि, दोनों के बीच हो रहे नियमित झगड़े से उनकी बेटी इमायरा पर असर पड़ रहा है, तो अवंतिका ने अपने परिवार से मदद मांगी। परिवार ने भी काउंसिलिंग की कोशिश की पर सब बेकार साबित हुआ। इस वजह से अवंतिका अपने घर चली गईं। दोनों ने तलाक नहीं लिया, लेकिन अलग रह रहे हैं। अवंतिका मलिक अब अपनी बेटी के साथ लंदन में रहती है। वह अक्सर अपनी नई जिंदगी के बारे में अपडेट इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं।

इमरान खान का करियर :

इमरान खान के करियर की बात करें, तो उन्होंने अपने करियर की शुरूआत साल 2008 में आई फिल्म 'जाने तू या जाने ना' से की थी। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड की कई फिल्में की। लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद इमरान खान ने साल 2011 में अवंतिका के साथ शादी रचाई थी। अवंतिका और इमरान की एक बेटी है जिसका नाम इमायरा है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com