इन सर्च ऑफ द लॉस्ट प्राइम मिनिस्टर सीरीज
इन सर्च ऑफ द लॉस्ट प्राइम मिनिस्टर सीरीजRaj Express

'इन सर्च ऑफ द लॉस्ट प्राइम मिनिस्टर' सीरीज बताएगी नेताजी की जीवन गाथा और उनकी रहस्यमयी मौत का सच!

क्या वाकई नेताजी की मौत प्लेन क्रैश में हुई थी? आखिर क्यों उनकी मौत एक रहस्य बन गई? ये सवाल सदियों से हमारे इर्द-गिर्द घूम रहे हैं। इसी पर आधारित है नई वेब सीरीज 'इन सर्च ऑफ द लॉस्ट प्राइम मिनिस्टर'।

राज एक्सप्रेस। स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने भारत को आजादी दिलाने में पूर्ण योगदान दिया है। उनकी मौत 1945 के विमान हादसे में बताई जाती है, लेकिन इस पर भी कई सवाल खड़े हुए हैं। क्या वाकई नेताजी की मौत प्लेन क्रैश में हुई थी? आखिर क्यों उनकी मौत एक रहस्य बन गई? ये सवाल सदियों से हमारे इर्द-गिर्द घूम रहे हैं। इसी पर आधारित है नई वेब सीरीज 'इन सर्च ऑफ द लॉस्ट प्राइम मिनिस्टर'।

ये वेब सीरीज निदेर्शक प्रख्यात पांडे द्वारा निर्देशित और लिखित है। 'इन सर्च ऑफ द लॉस्ट प्राइम मिनिस्टर' नेताजी के जीवन और उनके वास्तविक जीवन की घटनाओं और मृत्यु के बाद के महत्वपूर्ण हिस्सों को दर्शाती है। प्रख्यात पांडेय ने इस सीरीज को राजधानी भोपाल में प्रमोट किया है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, निर्देशक ने कहा, “यह वेब सीरीज मेरे महत्वपूर्ण प्रो़जेक्टस् में से एक है, क्योंकि इसमें प्राचीन भारतीय समय के मेरे पसंदीदा स्वतंत्रता सेनानी- सुभाष चंद्र बोस हैं। कहानी सुभाष चंद्र बोस की मृत्यु के रहस्य और उनके जीवन की पूर्व और मृत्यु के बाद की घटनाओं के इर्द-गिर्द घूमती है। इसमें यही बताया गया है कि क्या सच में नेताजी की मृत्यु 1945 में विमान दुर्घटना में हुई थी? या यह सब एक साजिश थी।"

'इन सर्च ऑफ द लॉस्ट प्राइम मिनिस्टर' एक पीरियाडिक ड्रामा है जिसमें 1940 और 70 के दशक के युग को देखा जा सकता है। इस फिल्म में कई महत्वपूर्ण दृश्य हैं, जिसमें किसी भी दृश्य में लोकेशन को रिपीट नहीं किया गया है। इस सीरीज में प्रत्येक बीस मिनट के 6 एपिसोड हैं जिसे ओटीटी प्लेटफॉर्म हंगामा प्ले, एयरटेल एक्सस्ट्रीम और VI मूवीज एंड टीवी पर देखा जा सकता है।

आगे इस सीरीज के बारे में विस्तार से बताते हुए निदेर्शक प्रख्यात पांडे ने बताया “यह वेब सीरीज लोगों को इस तथ्य से अवगत कराएगी कि भारत को अपनी स्वतंत्रता नेताजी सुभाष चंद्र बोस सहित स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान से मिली थी। वे जानेंगे कि स्वतंत्रता में योगदान देने के लिए नेताजी और आजाद हिंद फौज ने कितना त्याग और संघर्ष किया। नेताजी की मौत के रहस्य को सुलझाने के लिए तीन कमिशनों का गठन किया गया था, जिसमें सबसे महत्वपूर्ण खोसला कमिशन भी शामिल था, जिसकी अध्यक्षता जीडी खोसला कर रहे थे। इसमें खोसला कमिशन के साथ सुरेश बोस के मुद्दों को खासकर दिखाया गया है। आज की पीढ़ी के लिए असली नायक के महत्व और भारत की आजादी के पीछे के कारण को समझना बहुत जरूरी है। इतिहास में ऐसे कई अनसुलझे प्रश्न हैं जिनका आज उत्तर दिया जाना आवश्यक है जैसे नेताजी के साथ वास्तव में क्या हुआ था और उनकी मृत्यु एक रहस्य में कैसे बदल गई?”

निर्देशक प्रख्यात पाण्डेय के अनुसार, इस सीरीज का मुख्य उद्देश्य केवल सुभाष चंद्र बोस, उनकी 'रहस्यमय मृत्यु' और वास्तविक जीवन की घटनाओं पर है। इस सीरीज में एक्टर अनूप जोशी, प्रतीक दीवान, संजय मेहता मुख्य किरदार में नजर आएंगे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com