Ishqbaaz Actress Additi Gupta corona positive
Ishqbaaz Actress Additi Gupta corona positiveSocial Media

'इश्कबाज' एक्ट्रेस अदिति गुप्ता निकलीं कोरोना पॉजिटिव, हुईं क्वारंटाइन

'इश्कबाज' फेम अभिनेत्री अदिति गुप्ता कोरोना पॉजिटिव निकली हैं। अदिति ने इस बात का खुलासा करते हुए बताया कि, उन्होंने खुद को एक कमरे में क्वारंटाइन कर लिया है।

'इश्कबाज' फेम अभिनेत्री अदिति गुप्ता कोरोना पॉजिटिव निकली हैं। अदिति ने इस बात का खुलासा करते हुए बताया कि, उन्होंने खुद को एक कमरे में क्वारंटाइन कर लिया है। स्टार प्लस 'इश्कबाज' में रागिनी मल्होत्रा ​​की भूमिका निभाने वाली प्रतिभाशाली अभिनेत्री ने खुलासा किया है कि, COVID-19 लक्षण दिखने के बाद उन्होंने अपने कमरे में खुद को अलग कर लिया था।

एक एंटरटेनमेंट पोर्टल से बात करते हुए अदिति ने कहा कि, उन्होंने सूंघने की समस्या के बाद वायरस का परीक्षण करवाया था, जिसकी रिपोर्ट में कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। अभिनेत्री अदिति गुप्ता का कहना है कि, 'जिस पल मुझे लगा कि, सूंघने में तकलीफ हो रही है, उसी समय से मैंने खुद को क्वारंटाइन कर लिया था। जिसके बाद टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई और मैंने खुद को घर के एक कमरे में कैद कर लिया है।"

10 दिनों तक रहूंगी क्वारंटाइन:

अदिता आगे कहती हैं कि, रिपोर्ट्स कोरोना पॉजिटिव आई हैं, तबसे मैंने खुद को क्वारंटाइन कर लिया है। 7-8 दिन हो गए हैं जबसे मैं एक ही कमरे में कैद हूं। अदिति कहती हैं कि, मेरे दोस्त, पति और परिवार वाले मदद कर रहे हैं। धीरे-धीरे बेहतर महसूस कर रही हूं। डाइट का ध्यान रखने के साथ मैं तरीके से दवाइयां ले रही हूं। अगले 10 दिनों तक मैं क्वारंटाइन ही रहने वाली हूं।

फैन्स को दिया मैसेज:

फैन्स को मैसेज देते हुए अदिति ने कहा कि, कोरोना अगर होता है, तो उसमें घबराए नहीं। तरीके से दवाई लें और पॉजिटिविटी के साथ इसका सामना करें। शुरुआत में मैं काफी स्ट्रेस लेने लगी थी, लेकिन उससे मैं खुद को कमजोर बना रही थी। कुछ ही दिनों में मैं नॉर्मल हो जाऊंगी और आप सभी के सामने आऊंगी।

आपको बता दें कि, अदिति गुप्ता ने दिसंबर 2018 में अपने प्रियजनों की उपस्थिति में कबीर चोपड़ा के साथ शादी के बंधन में बंधी थी। उनकी शादी में दृष्टि धामी, अनीता हसनंदानी, कृतिका कामरा और अन्य टीवी सेलेब्स शामिल हुए थे।

इन टीवी शो में किया काम:

अदिति ने टीवी शो 'किस देश में है मेरा दिल', हिटलर दीदी, पुनर्विवाह, कुबूल है, ये है आशिकी जैसे शो में भी नजर आई थीं। वहीं, उन्होंने 2018 में अपने ब्वॉयफ्रेंड कबीर चोपड़ा से संग शादी के बंधन में बंधी थी। इस दौरान उनकी शादी में टीवी जगत के कई सितारे शामिल हुए थे। वहीं हाल में छोटे पर्दे की जानी पहचानी कलाकार दीपिका सिंह की मां कोरोना पॉजिटिव हो गई थीं। इसके पहले करण जौहर, बोनी कपूर, अमृता अरोड़ा, सोफी चौधरी के घरेलू स्टाफ भी कोविड-19 से संक्रमित हुए थे।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com