जमैका की टोनी एन सिंह ने जीता 'मिस वर्ल्ड 2019' का खिताब

लंदन में आयोजित मिस वर्ल्ड ब्यूटी पेजेंट 2019 का खिताब जमैका की टोनी एन सिंह जीतने में कामयाब रही हैं। इस प्रतियोगिता में भारत का भी बोलबाला रहा।
'मिस वर्ल्ड 2019'
'मिस वर्ल्ड 2019'Social Media

हाइलाइट्स :

  • भारतीय मूल की टोनी एन सिंह चुनी गईं मिस वर्ल्ड 2019

  • टोनी एन सिंह जमैका की रहने वाली हैं

  • भारत की सुमन राव इस प्रतियोगिता में तीसरे नंबर पर रहीं

  • साउथ अफ्रीका की 26 साल की जोजिबिनी टुंजी मिस यूनिवर्स 2019 चुनी गईं थी

  • इस साल मिस वर्ल्ड और मिस यूनिवर्स दोनों अश्वेत सुंदरियां चुनी गई हैं

राज एक्सप्रेस। लंदन में आयोजित मिस वर्ल्ड ब्यूटी पेजेंट 2019 का खिताब जमैका की टोनी एन सिंह जीतने में कामयाब रही हैं। इस प्रतियोगिता में भारत का भी बोलबाला रहा। भारत का प्रतिनिधित्व करने वालीं सुमन राव तीसरे स्थान पर रहीं। सुमन ने मिस वर्ल्ड एशिया 2019 का ताज अपने नाम किया है। टोनी एन सिंह को मेक्सिको की मिस वर्ल्ड 2018 वेनेसा पोंस ने स्टेज पर ताज पहनाया।

गाना गाकर दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध :

प्रतिस्पर्धा का अंतिम चरण शनिवार को लंदन में आयोजित किया गया। मिस वर्ल्ड -2019 प्रतिस्पर्धा के अंतिम चरण में जमैका की 23 वर्षीय टोनी एन सिंह ने अमेरिकी गायक व्हिटनी ह्यूस्टन का गाना गाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया था। खास बात यह है कि, इस बार मिस यूनिवर्स और मिस वर्ल्ड दोनों ही अश्वेत सुंदरियां बनीं हैं।

डॉक्टर बनना चाहती हैं टोनी एन सिंह :

टोनी एन सिंह को सिंगिंग, ब्लॉगिंग पसंद है और वे भविष्य में डॉक्टर बनना चाहती हैं। वे कैरेबियन स्टूडेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष के रूप में काम कर चुकी हैं।

कौन हैं सेकेंड रनरअप रहीं सुमन राव
कौन हैं सेकेंड रनरअप रहीं सुमन रावSocial Media

कौन हैं सेकेंड रनरअप रहीं सुमन राव :

राजस्थान की सुमन राव 20 साल की हैं और उन्होंने जून में मिस इंडिया 2019 का खिताब जीता था। वे एक्टर बनना चाहती हैं और पिछले कुछ महीनों से वे मॉडलिंग असाइनमेंट्स और पढ़ाई में बिजी चल रही थीं।

मिस वर्ल्ड की प्रतियोगिता में सुमन ने अपनी समझदारी की परिचय दिया। ब्यूटी विद अ परपस सेगमेंट में उन्होंने आदिवासी महिलाओं को वित्तीय स्वतंत्रता के जरिए उनकी मदद करने की पहल की थी। टाइम्स नाउ के मुताबिक, सुमन प्रिंसेस दीयाकुमारी फाउंडेशन के साथ जुड़ीं हैं। जो महिलाओं को हाथ से बने सजावटी हस्तशिल्प, सहायक उपकरण और आभूषण बनाने में मदद करती हैं।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर ।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com