भारत के बाद सऊदी अरब में आज रिलीज हो रही है फिल्म 'जवानी जानेमन'

हाल ही में बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान की फिल्म 'जवानी जानेमन' भारतीय बॉक्स ऑफिस पर रिलीज की गई थी। अब यह सऊदी अरब में रिलीज की जाएगी।
सऊदी अरब में आज रिलीज हो रही है 'जवानी जानेमन'
सऊदी अरब में आज रिलीज हो रही है 'जवानी जानेमन'Social Media

राज एक्सप्रेस। हाल ही में बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान की फिल्म 'जवानी जानेमन' भारतीय बॉक्स ऑफिस पर रिलीज की गई थी। फिल्म को दर्शकों का प्यार मिला। भारतीय दर्शकों का मनोरंजन करने के बाद सैफ अली खान की फिल्म 'जवानी जानेमन' अब सऊदी अरब में रिलीज की जाएगी। यह फिल्म सऊदी अरब में आज रिलीज होगी। इस बात की जानकारी फिल्म क्रिटिक्स तरण आदर्श ने ट्विटर के जरिए दी है।

तरण आदर्श ने दी जानकारी :

फिल्म एवं ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्विटर पर फिल्म 'जवानी जानेमन' का पोस्टर शेयर किया। तरण ने ट्वीट करते हुए लिखा, फिल्म 'जवानी जानेमन' ने ओवरसीज में अच्छी कमाई की है। 9 फरवरी को खत्म हुए दूसरे वीकेंड के बाद 'जवानी जानेमन' 1.23 मिलियन डॉलर (8.76 करोड़ रुपये) जुटा चुकी है। फिल्म 'जवानी जानेमन' सउदी अरब में रिलीज के लिए तैयार है।

जय सेवकरमानी ने बताया :

फिल्म के सह प्रायोजक जय सेवकरमानी ने बताया कि, यह देखना सुखद है कि, 'जवानी जानेमन' को सभी लोगों द्वारा पसंद किया जा रहा है। यह सैफ की पहली सोलो फिल्म है, जो सऊदी के बाजार में उतरेगी। उम्मीद है कि, यह फिल्म सऊदी की जनता को पसंद आएगी।"

फिल्म का निर्माण जैकी भगनानी, दीपशिखा देशमुख, सैफ और जय शेवकरमानी ने किया है। यह पूजा बेदी की बेटी अलाया एफ की पहली फिल्म है। फिल्म का निर्देशन नितिन कक्कड़ ने किया है। फिल्म में सैफ के अलावा तब्बू और आलिया फर्नीचरवाला भी हैं, जिनकी यह पहली फिल्म है। पूजा इंटरटेनमेंट, ब्लैक नाइट फिल्म और नार्थन लाइट्स फिल्म के साथ इस फिल्म को लेकर आ रहे हैं।

इस किरदार में सैफ अली खान :

जवानी जानेमन एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है, जिसमें सैफ ने ग्रोन बेटी के पिता का रोल निभाया है। हालांकि यह पिता काफ़ी रंगीनमिज़ाज और अपनी ज़िम्मेदारियों से दूर भागने वाला है। बेटी के रोल में आलिया फर्नीचरवाला हैं, जिन्होंने इस फिल्म से डेब्यू किया है। तब्बू ने सैफ अली की पत्नी का रोल प्ले किया है।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर ।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com