Ek Villain 2 में जॉन अब्राहम के साथ आदित्य रॉय, इस दिन होगी रिलीज

सिद्धार्थ मल्होत्रा और श्रद्धा कपूर की ब्लॉकबस्टर फिल्म एक विलेन के सीक्वल को लेकर मेकर्स तैयार हैं। यह फिल्म अगले साल सिनेमाघरों रिलीज होने वाली है।
Ek Villain 2 में जॉन अब्राहम के साथ आदित्य रॉय
Ek Villain 2 में जॉन अब्राहम के साथ आदित्य रॉयSocial Media

हाइलाइट्स :

  • जल्द आएगा 'एक विलेन' का सीक्वल

  • एकता कपूर और भूषण कुमार आए साथ

  • जॉन अब्राहम और आदित्य रॉय कपूर एक साथ

  • अगले साल रिलीज होगी फिल्म

राज एक्सप्रेस। 'एक विलेन' की अपार सफलता के बाद मेकर्स ने इस फिल्म का सीक्वल बनाने की तैयारी कर ली है। इस फिल्म में जॉन अब्राहम के साथ आदित्य रॉय कपूर मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। इस फिल्म का निर्देशन मोहित सूरी करेंगे, लेकिन अब इस फिल्म से जुड़ी एक नई खबर सामने आई है। खबर यह है कि, यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी।

इस दिन रिलीज होगी फिल्म :

खबरों के अनुसार, जॉन और आदित्य की फिल्म 'एक विलेन 2' अगले साल 8 जनवरी 2021 को रिलीज होने वाली है। इस बात की जानकारी ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने ट्विटर अकाउंट पर दी है। तरण आदर्श ने ट्वीट कर बताया कि, फिल्म एक विलेन 2 अगले साल 8 जनवरी को रिलीज होगी। 'एक वेलन 2' को एकता कपूर और भूषण कुमार मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं।

यह कलाकार आएंगे नजर :

बता दें कि, इस बार सिद्धार्थ मल्होत्रा की जगह जॉन अब्राहम और आदित्य रॉय कपूर नजर आने वाले हैं। खबरों के मुताबिक दोनों ही एक्टर इस फिल्म में विलेन की भूमिका निभाने वाले हैं। हालांकि मेकर्स द्वारा अब तक एक्ट्रेस के नाम की घोषणा नहीं की गई है।

दर्शकों को पसंद आई थी 'एक विलेन' :

साल 2014 में रिलीज हुई फिल्म 'एक विलेन' फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा, श्रद्धा कपूर और रितेश देशमुख मुख्य भूमिका में दिखाई दिए थे। फिल्म में रितेश देशमुख नेगेटिव किरदार में नजर आए थे। उनका यह किरदार दर्शकों ने काफी पसंद किया था। यह फिल्म 27 जून 2014 को रिलीज हुई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई की थी।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर ।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com