क्लाइमेट चेंज प्रोटेस्ट में शामिल हुए जोकिन फीनिक्स, हुए गिरफ्तार

हॉलीवुड फिल्म 'जोकर' से दुनिया भर में नाम कमाने वाले अभिनेता जोकीन फीनिक्स को शुक्रवार को वाशिंटन डीसी में गिरफ्तार कर लिया गया।
क्लाइमेट चेंज प्रोटेस्ट में शामिल हुए जोकिन फीनिक्स
क्लाइमेट चेंज प्रोटेस्ट में शामिल हुए जोकिन फीनिक्सSocial Media

राज एक्सप्रेस। हॉलीवुड फिल्म 'जोकर' से दुनिया भर में नाम कमाने वाले अभिनेता जोकीन फीनिक्स को शुक्रवार को वाशिंटन डीसी में गिरफ्तार कर लिया गया। हाल ही में उन्हें गोल्डन ग्लोब्स अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था।

क्या है मामला :

दरअसल, वाशिंगटन डीसी में हॉलीवुड एक्ट्रेस जेन फोंडा ने 'द फायर ड्रिल फ्राइडे' नाम से क्लाइमेट चेंज को लेकर विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया था, जिसमें कई बड़ी हस्तियां भी शामिल हुई थीं। इस अभियान में अभिनेता जोकीन फीनिक्स पहुंचे थे। इस विरोध प्रदर्शन में जोकिन के अलावा मार्टिन शीन, मैगी जिलेनहॉल और सुजन सरांडों भी शामिल हुईं। इस प्रोटेस्ट में जोकिन ने मीट और डेरी इंडस्ट्री के क्लाइमेट चेंज पर पड़ने वाले असर के बारे में भाषण भी दिया।

वायरल हो रही है यह फोटो :

यूएस कैपिटल पुलिस की मानें, तो इस गैरकानूनी प्रदर्शन के लिए जोकिन समेत 147 विरोधकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि फाइन लेने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया।जोकीन फीनिक्स की स्पीच और गिरफ्तारी की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

300 लोगों को किया सम्बोधित :

रिपोर्ट के अनुसार, जोकीन फीनिक्स ने प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए आए करीब 300 लोगों को सम्बोधित भी किया। लोगों को सम्बोधित करते हुए जोकीन फीनिक्स ने जलवायु संकट का तीसरा प्रमुख कारण मीट और डेयरी इंडस्ट्री को बताया।

उन्होंने कहा, कभी-कभी हमें आश्चर्य होता है कि, जलवायु परिवर्तन के खिलाफ इस लड़ाई में हम क्या कर सकते हैं, लेकिन कुछ ऐसा है, जो आप आज और कल कर सकते हैं, आपको ये सोचना है कि, आप खाने के तौर पर क्या उपयोग करते हैं।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर ।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com