रंगोली चंदेल का शिल्पा शेट्टी पर निशाना,बच्ची को लेने वाली हैं गोद

हाल ही में बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी एक बेटी की मां बनी हैं। शिल्पा शेट्टी के बाद अब कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल भी मां बनने वाली हैं।
रंगोली चंदेल का शिल्पा शेट्टी पर निशाना
रंगोली चंदेल का शिल्पा शेट्टी पर निशानाSudha Choubey - RE

राज एक्सप्रेस। अकसर अपने बयानों की वजह से चर्चा में रहने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल चर्चा में हैं। रंगोली इस बार वह अपनी पर्सनल लाइफ के चलते सुर्खियां बटोर रही हैं। हाल ही में बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी एक बेटी की मां बनी हैं। यह एक सरोगेट चाइल्ड है। अब कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल भी मां बनने वाली हैं।

रंगोली चंदेल ने किया ट्वीट :

आपको बता दें कि, कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल एक बेटी को गोद लेने वाली हैं, जिसका ऐलान उन्होंने ट्विटर पर किया है। उन्होंने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए लिखा, "मेरा एक बच्चा है, मैं एक और चाहती हूं। इसलिए मेरे पति और मैंने बच्चे को गोद लेने का फैसला किया है। मैं कपल्स को बजाय सरॉगेसी से बच्चा पैदा करने के गोद लेने के लिए प्रोत्साहित करना चाहती हूं। सभी अपना फैसला ले सकते हैं, लेकिन चलिए कोशिश करें और उन बच्चों को घर मुहैया कराएं जो पहले से इस दुनिया में मौजूद हैं और जिन्हें पैरंट्स की जरूरत है।"

उन्होंने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा, "मेरी बहन कंगना ने मुझे ऐसा करने को प्रेरित किया है। अजय (रंगोली के पति) और मैंने सारी फॉर्मेलिटीज कर ली हैं। उम्मीद है कुछ ही महीनों में हमारी बेटी हमारे साथ होगी। कंगना ने उसे गंगा नाम दिया है। खुशकिस्मत हूं कि, मैं एक बच्ची को घर दिलाने के काबिल हूं। रंगोली पहले से ही एक बच्चे की मां हैं। उनके बेटे का नाम पृथ्वी है।"

शिल्पा शेट्टी पर साधा निशाना :

कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल ने अपने ट्वीट के जरिए अप्रत्यक्ष रूप से शिल्पा शेट्टी पर निशाना साधा है। शिल्पा ने कल इंस्टाग्राम पर एक फोटो साझा करते हुए बताया कि, उनके घर लड़की पैदा हुई है। शिल्पा और राज की शादी 9 नवंबर 19 को हुई थी। 7 मई को, शिल्पा ने वियान को जन्म दिया। आठ साल बाद इस जोड़े ने सरोगेसी के जरिए फिर से पैरेंट बनने का फैसला किया।

समीशा की तस्वीर को साझा करते हुए शिल्पा ने लिखा, "ओम गणेश नम: हमारी प्रार्थनाओं का उत्तर दिया गया है। हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि, हमारे घर पर एक देवदूत आया है। समीशा शेट्टी कुंद्रा। समीशा का जन्म 15 फरवरी को हुआ था। जूनियर एसएसके घर पहुंच गए हैं।"

ये सितारे भी ले चुके हैं बच्चे गोद :

बता दें कि, रंगोली चंदेल के अलावा बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन ने दो बच्चियों को गोद ले चुकी हैं। सुष्मिता की बड़ी बेटी रेनी 20 साल की हो चुकी हैं वहीं छोटी बेटी अलिसाह 10 साल की है। सुष्मिता सेन के अलावा बॉलीवुड की हॉट अभिनेत्री सनी लियोनी भी एक बच्ची को गोद ले चुकी हैं, जिसका नाम निशा है। इनके अलावा एक्ट्रेस रवीना टंडन ने भी दो खूबसूरत बेटियों को गोद लिया था और उस वक्त वो खुद 21 साल की थीं। कुछ वक्त पहले ही रवीना ने अपनी गोद ली हुई एक बेटी की शादी भी की है।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर ।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com