रणवीर के बर्थडे पर करण जौहर का फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का ऐलान

आज बॉलीवुड के 'बेफिक्रे रणवीर सिंह' अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं और इसी मौके पर फिल्मकार करण जौहर ने अपनी आने वाली फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की घोषणा की।
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी
रॉकी और रानी की प्रेम कहानीSocial Media

राज एक्सप्रेस। दर्शकों ने फिल्म 'गली बॉय' में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की केमस्ट्री देखी थी। उसके बाद से दर्शक उन्हें एक साल फिर बड़े पर्दे पर देखने के लिए काफी उत्सुक थे, लेकिन पिछले कुछ सालों में उनकी कोई फिल्म साथ नहीं आई, लेकिन अब पांच साल बाद उनकी एक नई फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' (Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani) आने वाली है। जिसे बॉलीवुड के जाने माने फिल्मकार करण जौहर बनाने जा रहे हैं, इस बारे में जानकारी उन्होंने रणवीर सिंह के बर्थडे के मौके पर ट्वीट कर दी।

जन्मदिन पर मिला बड़ा तोहफा :

जी हां, आज बॉलीवुड के 'बेफिक्रे रणवीर सिंह' आज अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं और इसी मौके पर फिल्मकार करण जौहर ने ये बड़ा ऐलान किया है कि, वह रणवीर सिंह और आलिया भट्ट को लेकर 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' बनाने जा रहे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि, करण जौहर ने अपनी आने वाली फिल्म की घोषणा रणवीर सिंह के जन्मदिन पर करते हुए उन्हें जन्मदिन का तोहफा दिया है। बता दें, फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में रॉकी का किरदार में रणवीर सिंह और रानी के किरदार में आलिया भट्ट नजर आने वाली हैं। करण जौहर भी अपने इस प्रोजेकट को लेकर काफी उत्साहित हैं। वह एक बार फिर निर्देशन करते हुए नजर आएंगे।

ट्वीट कर दी जानकारी :

करण जौहर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर फिल्म टाइटल के साथ एक छोटा सा टीजर (एक छोटा सा वीडियो क्लिप) पोस्ट करते हुए ट्वीट कर लिखा,

'कैमरे के सामने अपने फेवरिट लोगों के साथ लेंस के पीछ जाने के लिए रोमांचित हूं। रॉकी और रानी की प्रम कहानी प्रस्तुत है, जिसकी लीड स्टार कास्ट में कोई और नहीं, बल्कि रणवीर सिंह और आलिया भट्ट हैं, फिल्म इशिता मोइत्रा, शशांक खेतान और सुमीत रॉय ने लिखी है।

करण जौहर, फिल्मकार

फिल्म से जुड़ी कुछ अन्य खबर :

खबरों की मानें तो, इस फिल्म में शबाना आजमी, धर्मेंद्र और जया बच्चन की भी अहम भूमिका में नजर आ सकते हैं। साथ ही कई सितारे नजर आएँगे, हालांकि अब तक उनसे जुड़ी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' साल 2022 में रिलीज की जाएगी। बता दें, करण जौहर द्वारा निर्देशित, हीरू यश जोहर, करण जौहर और अपूर्व मेहता द्वारा निर्मित, इस फिल्म के स्टूडियो पार्टनर वायकॉम 18 है। 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की कहानी और पटकथा इशिता मोइत्रा, शशांक खेतान और सुमित रॉय द्वारा लिखी गई है। इसके संवाद इशिता मोइत्रा ने दिए हैं।

करण जौहर की आखिरी फिल्म :

यदि करण जौहर की आखिरी फिल्म की बात करें तो, उन्होंने 5 साल पहले साल 2016 में रणबीर कपूर, अनुष्का शर्मा और ऐश्वर्या राय की फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ का डायरेक्शन किया था।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com