कोरोना की चपेट में आईं करीना और अमृता अरोड़ा, करण जौहर की पार्टी में हुई थीं शामिल

बहुचर्चित अभिनेत्री करीना कपूर और अमृता अरोड़ा कोरोना की चपेट में आ गई हैं। BMC ने कोरोना गाइडलाइंस का उल्लंघन करने के चलते घर सील कर दिया है। दोनों अभिनेत्रियां करण जौहर की पार्टी में शामिल हुईं थीं।
कोरोना की चपेट में आईं करीना और अमृता अरोड़ा
कोरोना की चपेट में आईं करीना और अमृता अरोड़ाSocial Media

मुंबई, भारत। भारत में कोरोना का आंकड़ा अब भी बढ़ ही रहा है। हालांकि, अब देश में नए Omicron वेरिएंट का कहर बढ़ता नजर आरहा है। इसके अलावा कोरोना आमिर-गरीब, नेता अभिनेता किसी को भी हो सकता है। अब तक यह देश-विदेश के कई बड़े दिग्गज नेता और अभिनेता को अपनी चपेट में ले चुका है। वहीं, अब बहुचर्चित अभिनेत्री करीना कपूर और अमृता अरोड़ा कोरोना की चपेट में आ गई है। BMC ने कोरोना गाइडलाइंस का उल्लंघन करने के चलते घर सील कर दिया है।

करीना कपूर और अमृता अरोड़ा कोरोना संक्रमित :

देश में अब भी कोरोना वायरस के नए Omicron वेरिएंट का खतरा तेजी से बढ़ रहा है। इसी बीच अब भी देश में सबसे ज्यादा खतरा महाराष्ट्र में ही मंडरा रहा है। अब तक कोरोना की चपेट में कई बॉलीवुड के कई सितारें आ चुके हैं। वहीं, अब बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) और अमृता अरोड़ा (Amrita Arora) भी कोरोना से संक्रमित पाई गईं हैं। इस मामले की जानकारी सोमवार को सामने आते ही बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने दोनों अभिनेत्रियों के संपर्क में आए लोगों को आदेश देते हुए कहा कि, 'दोनों एक्ट्रेस के कॉन्टैक्ट में आए सभी लोग Covid-19 का RT-PCR टेस्ट कराएं।'

करण जौहर की पार्टी में भी हुई थी शामिल :

ख़बरों की मानें तो, अभिनेत्री करीना कपूर खान और अमृता अरोड़ा कोरोना प्रोटोकॉल का उल्लंघन करते हुए कई पार्टियों में शामिल हुई थीं। करीना और अमृता एक दूसरे की बहुत अच्छी दोस्त बताई जाती हैं। यह दोनों एक साथ हाल ही में रिया कपूर की पार्टी में गई थी। इस पार्टी में मलाइका अरोड़ा, करिश्मा कपूर, करीना की मैनेजर और मसाबा गुप्ता भी शामिल हुई थीं। जबकि, यह दोनों दो दिन पहले करण जौहर के घर पर एक रीयूनियन पार्टी में भी शामिल हुई थीं। खबरों की मानें तो, इस पार्टी में मलाइका, आलिया भट्ट, करिश्मा, अमृता और अर्जुन कपूर भी शामिल हुए थे। यह पार्टी फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' के 20 साल पूरे होने का जश्न मनाने के लिए रखी गई थी।

पिता ने दी करीना की हेल्थ अपडेट :

करीना की हेल्थ अपडेट उनके पिता रणधीर कपूर ने देते हुए बताया है कि, 'कल करीना कपूर कोरोना वायरस पॉजिटिव पाई गईं, डॉक्टर्स ने कहा है कि उन्हें बहुत मामूली लक्षण हैं। उनके बच्चे उनके साथ ही हैं, वे मौजूदा समय में होम क्वारनटीन हैं।'

दोनों के घर हुए सील :

मुंबई एडिशनल म्युनिसिपल कमिश्नर सुरेश काकानी ने बताया है कि, 'एक्टर्स होम क्वारंटीन में हैं। उनके कॉन्टेक्ट में आए 15-20 लोगों को आइडेंटिफाई किया गया है और उनका कोरोना टेस्ट भी हुआ है जिसकी रिपोर्ट्स कल आएगी। दोनों के घरों को सील कर दिया गया है। BMC की 2 टीम को हर एक वार्ड में लगा दिया गया है ताकि इस बारे में पता लगाया जा सके कि कोविड नॉर्म्स का पालन किया जा रहा है या नहीं। जिन लोगों ने कोविड रूल्स का पालन नहीं किया है उसे लेकर सख्ती भी है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com