कार्तिक आर्यन ने कबीर सिंह के लुक में बजाया गिटार, शेयर किया वीडियो

हाल ही में बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसकी वजह से वो सुर्खियों में आ गए हैं।
कार्तिक आर्यन ने कबीर सिंह के लुक में बजाया गिटार
कार्तिक आर्यन ने कबीर सिंह के लुक में बजाया गिटारSocial Media
Submitted By:
Sudha Choubey

राज एक्सप्रेस। इस वक्त देशभर में कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन चल रहा है।लॉकडाउन के दौरान आम जनता से लेकर सेलेब्रिटी तक हर कोई अपने घर में बंद है। वहीं, इस बीच हमेशा बिजी रहने वाले बॉलीवुड सेलेब्रिटीज भी बिल्कुल फ्री हैं और वो सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव हो गए हैं। सभी सेलेब्रिटीज आए दिन अपने फैंस के साथ कुछ न कुछ दिलचस्प पोस्ट शेयर करते रहते हैं। हाल ही में बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसकी वजह से वो सुर्खियों में आ गए हैं। इस वीडियो में उनका अंदाज देखने के बाद आप भी अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे।

कार्तिक आर्यन ने शेयर किया है वीडियो:

कार्तिक आर्यन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, "अब हेटर्स कहेंगे कि, मैं गिटार बजा ही नहीं रहा हूं।" कार्तिक आर्यन के इस वीडियो को 27 लाख बार देखा जा चुका है। बता दें कि, कार्तिक आर्यन ने हाल ही में ‘कोकी पूछेगा’ सीरीज यूट्यूब पर बनाई है। इस सीरीज के तहत वे कोरोना फाइटर्स के इंटरव्यू ले रहे है। इस वैश्विक महामारी के प्रति कार्तिक लगातार लोगों में जागरूकता फैलाने का काम कर रहे हैं।

कबीर सिंह के लुक में कार्तिक आर्यन:

आपको बता दें कि, इस वीडियो में सिर्फ कार्तिक का गिटार बजाना ही नहीं, बल्कि उनका लुक भी ट्रेंड कर रहा है। फैंस कार्तिक की इस बढ़ी हुई दाढ़ी को देख उन्हें कबीर सिंह बता रहे हैं। बता दें कि, कबीर सिंह शाहिद कपूर की सुपरहिट फिल्म है। फिल्म में शाहिद का ऐसा ही लुक देखा गया था, जो बाद में एक ट्रेंड बन गया था।

कार्तिक आर्यन की आने वाली फिल्म:

कार्तिक आर्यन जल्द ही फिल्म 'भूल भुलैया 2' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ कियारा अडवाणी भी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी। इसके अलावा कार्तिक जल्द ही 'दोस्ताना 2' में भी दिखाई देंगे। इस फिल्में एक्टर के साथ जाह्नवी कपूर मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co